5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को बाइक पर ले जाते हुए CCTV फुटेज आया सामने

अलवर के टहला में 5 साल की मासूम से दुष्कर्म के बाद आरोपी की तलाश में लगी पुलिस को अहम सुराग मिला है. आरोपी का CCTV फुटेज सामनेआया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
मासूम को ले जाता हुआ आरोपी
NDTV

राजस्थान के अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम के साथ हुई हैवानियत के मामले में पुलिस प्रशासन ने अपना शिकंजा पूरी तरह कसना शुरू कर  दिया है. मामले को लेकर IG राहुल प्रकाश एक मोड में दिखने लगे है. घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला एसपी सुधीर चौधरी ने फरार अज्ञात आरोपी पर 25 हजार का इनाम घोषित किया है. बुधवार को हुए इस जघन्य वारदात के बाद से ही पूरे इलाके में तनाव और गुस्से का माहौल है, जिसे देखते हुए जयपुर रेंज के  IG राहुल प्रकाश गुरुवार को पीड़ित परिवार से मिलने टहला पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली.

 सीसीटीवी फुटेज में कैद हुआ आरोपी

पुलिस को इस मामले में सबसे महत्वपूर्ण तकनीकी सुराग घटना स्थल के पास लगे एक सीसीटीवी (CCTV) कैमरे से मिला है. इस फुटेज में साफ नजर आ रहा है कि एक अज्ञात मोटरसाइकिल सवार युवक 5 साल की मासूम बच्ची को अपनी बाइक पर आगे बैठाकर सुनसान इलाके की तरफ ले जा रहा है. इसी फुटेज को आधार बनाकर पुलिस की साइबर और ग्राउंड टीमें आरोपी के हुलिए और बाइक के नंबर को ट्रेस करने में जुटी हुई हैं.कानून व्यवस्था और विधिक प्रक्रियाओं को तत्परता से पूरा करते हुए पुलिस ने रात को ही पीड़िता का राजगढ़ अस्पताल में मेडिकल मुआयना करवा लिया था, साथ ही माननीय अदालत के समक्ष पीड़िता के बयान भी दर्ज करा लिए गए .

Advertisement

 कई संदिग्ध हिरासत में

अलवर में  IG ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो डीएसपी) और चार थाना प्रभारियों के नेतृत्व में कुल 6 विशेष टीमें बनाई गई हैं.  पुलिस अधीक्षक खुद इस पूरे ऑपरेशन की मॉनिटरिंग के लिए क्षेत्र में कैंप किए हुए हैं. संदिग्ध ठिकानों पर दी जा रही दबिश के बीच कुछ लोगों को डिटेन किया गया है, जिनसे गहनता से पूछताछ की जा रही है. 

क्या है मामला

बुधवार को अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र के एक गांव में पांच साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया था. आरोपी एक बाइक से आया और घर के बाहर खेल रही बच्ची को चीज दिलाने का लालच देकर अपने साथ लेकर चला गया. उसके बाद जंगल में जाकर उसने दुष्कर्म किया. इसकी जानकारी मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे. वहां मासूम बच्ची लहूलुहान हालत में पड़ी हुई थी. कुछ ही देर में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए. परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी. पुलिस ने गंभीर हालत में बालिका को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया जहां उसका इलाज जारी है.

यह भी पढ़ें: डिजिटल अरेस्ट पर CBI का बड़ा एक्शन, 16 राज्यों के 80 ठिकानों पर छापेमारी
 

Topics mentioned in this article