अलवर में 5 साल की मासूम से दरिंदगी का आरोपी गिरफ्तार, भागने की कोशिश में टूटे पैर

अलवर के टाहला में 5 साल की मासूम से रेप केस में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. मुख्य आरोपी, जिस पर 25,000 रुपये का इनाम था, और उसके साथी रिंकू को गिरफ्तार कर लिया गया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
5 वर्षीय मासूम से दुष्कर्म मामले का आरोपी गिरफ्तार
NDTV

Alwar News:  राजस्थान के अलवर जिले के टहला थाना क्षेत्र में 5 साल की मासूम बालिका के अपहरण और दुष्कर्म  की दिल दहला देने वाली वारदात में अलवर पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर कार्रवाई करते हुए 25,000 के इनामी मुख्य आरोपी राहुल कुमार मीणा को जयपुर से गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही, वारदात के बाद आरोपी को अपने घर में छुपाने और शरण देने के आरोप में उसके एक अन्य सहयोगी को भी दबोचा गया है. चौंकाने वाली बात यह है कि गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपी ओला टैक्सी ड्राइवर हैं और उनका पुराना आपराधिक रिकॉर्ड रहा है.

220 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरे खंगाले

 SP सुधीर चौधरी ने मामले को लेकर जानकारी देते हुए बताया कि टहला थाने में 24 जून को नाबालिग बालिका के अपहरण और दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया था. मामले की संवेदनशीलता और जनता के आक्रोश को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. दीपक कुमार और डॉ. प्रियंका के निर्देशन में विशेष टीमों का गठन किया गया था. राजगढ़ और ग्रामीण वृत्ताधिकारी के नेतृत्व में जिला विशेष टीम (DST) और साइबर सेल की तकनीकी टीम ने लगातार बिना रुके 24 घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया.

उन्होंने बताया कि पुलिस टीमों ने कार्रवाई करते हुए करीब 220 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज बारीकी से खंगाली. तकनीकी विश्लेषण और मुखबिरों से मिली सटीक जानकारी से आरोपी की पहचान राहुल कुमार मीणा (27)के रुप में हुई जो दौसा का रहने वाला है. वही मुख्य आरोपी को शरण देने के आरोप में रिंकू मीना (23) निवासी करनावर (दंड की पाल), थाना बसवा, जिला दौसा को भी गिरफ्तार किया गया है.

Advertisement

भागने की कोशिश में गिरा आरोपी

एसपी सुधीर चौधरी ने बताया कि जब पुलिस उसे गिरफ्तार करने कई तो वह पकड़ने जाने के डर से भागने की कोशिश में गिर पड़ा, जिससे उसके 
दोनों पैरों में चोटें आईं.

चोरी की बाइक से दिया वारदात को अंजाम

पुलिस ने पूछताछ में मुख्य आरोपी ने खुलासा किया कि वारदात में जिस बाइक का इस्तेमाल किया था, वह चोरी की थी. पुलिस अब बाइक चोरी के मामले में भी जांच कर रही है.

 आरोपी हैं पुराना हिस्ट्रीशीटर

पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी राहुल मीणा के खिलाफ पहले से पोक्सो, चोरी और एनडीपीएस एक्ट सहित कुल चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. वहीं सहयोगी रिंकू मीना के खिलाफ भी चोरी के चार मामले दर्ज हैं.  पुलिस अब दोनों बदमाशों के खिलाफ अन्य जिलों के थानों से भी हिस्ट्री खंगाल रही है ताकि इन्हें सख्त से सख्त सजा दिलाई जा सके.मामले में आगे का अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें: 5 साल की मासूम से दरिंदगी, आरोपी को बाइक पर ले जाते हुए CCTV फुटेज आया सामने

Advertisement