भीलवाड़ा में ACB ने पटवारी को 1000 की रिश्वत लेते किया गिरफ्तार, 8000 में सौदा हुआ था तय

भीलवाड़ा में ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवारी लोकेश जोशी को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया. घूस के पैसे उसकी जेब से बरामद किए गए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Bhilwara ACB Arrest Patwari Lokesh Joshi
NDTV

Bhilwara ACB Arrest Patwari: राजस्थान के भिलवाड़ा में ACB ने शनिवार (27 जून) को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. टीम ने कार्रवाई करते हुए  करेड़ा तहसील के पटवारी लोकेश जोशी को 1,000 रुपए की रिश्वत राशि लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी है कि परिवादी के पिता की मृत्यु के बाद फौतगी नामांतरण  ( संपति) नाम कराने के बदले घूस मांगी थी.

पिता की मौत के बाद नामांतरण के लिए मांग रहा था रिश्वत

एसीबी को पीड़ित परिवादी के जरिए दी गई शिकायत के अनुसार, उसके पिता की मृत्यु के बाद परिजनों के नाम 'फौतगी नामांतरण' (म्यूटेशन) खोलने के बदले में पटवारी लोकेश जोशी उसे लगातार परेशान कर रहा था. परिवादी के पिता के नाम पर राजस्व रिकॉर्ड में विभिन्न खसरों की कृषि भूमि दर्ज है. पिता की मृत्यु के बाद जमीन को कानूनी रूप से परिजनों के नाम ट्रांसफर कराने (फौतगी म्यूटेशन खुलवाने) के लिए जब परिवादी ने पटवारी से संपर्क किया, तो आरोपी ने इसके बदले 10,000 रुपए की मोटी रिश्वत की मांग की. इस पर पीड़ित ने असमर्थता जताते हुए 8,000 रुपए में सौदा तय किया. 

Advertisement

8,000 रुपए में तय हुआ था सौदा

शिकायत में आगे बताया गया कि परिवादी के जरिए काफी हाथ-पैर जोड़ने और मिन्नतें करने के बाद आरोपी पटवारी 8,000 रुपए की रिश्वत लेने पर राजी हुआ था. इसपर पटवारी ने रिश्वत की पहली किश्त  5,000 रुपए  20 जून को वसूल कर लिए थे. इसके बाद बचे हुए 3,000 रुपए के लिए वह लगातार उसपर दबाव बना रहा था. इससे परेशान होकर परिवादी ने एसीबी में पटवारी की शिकायत कर दी. जिसक पर एसीबी ने शिकायत का सत्यापन करवाया, तो पटवारी के जरिए  ने परिवादी से 1,000 रुपए की रिश्वत राशि लेकर बाकी के 1,000 रुपए बाद में लेने पर अपनी सहमति जताई.

लोअर की जेब में रखे पैसे

शिकायत का सत्यापन होने के बाद एसीबी अजमेर रेंज के उप महानिरीक्षक नारायण टोगस के सुपरविजन में जाल बिछाया गया. इसके बाद शनिवार( 27 जून) पटवारी को ट्रैप  करने की योजना बनाई. इसके जरिए आरोपी पटवारी लोकेश जोशी ने जैसे ही अपनी पूर्व मांग के अनुसार परिवादी से 1,000 रुपए की रिश्वत राशि लेकर उसे अपने लोअर की जेब में रखने लगा, तभी पहले से तैयार एसीबी की टीम ने उसे दबोच लिया. तलाशी के दौरान पटवारी के लोअर की जेब से रिश्वत के पैसे बरामद कर लिए गए.

जांच में जुटी एसीबी

फिलहाल आरोपी पटवारी लोकेश जोशी से  एसीबी की पूछताछ के लिए मुख्यालय ले आई है जहां उससे इस मामले में पूछताछ की जा रही है. साथ ही कागजी कार्रवाई की तैयारी शुरू कर दी है.

यह भी पढ़ें: यूरोप के पर्यटकों की पसंद बना 40 डिग्री तापमान वाला जैसलमेर, फ्रांस-इटली के टूरिस्ट से गुलजार होगा रेगिस्तान

Advertisement
Topics mentioned in this article