जयपुर नगर निगम का पशुधन निरीक्षक निकला घूसखोर, 5 हजार की रिश्वत लेते ACB ने रंगे हाथों दबोचा

जयपुर नगर निगम में ACB ने बड़ी कार्रवाई की. पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत को चिकन की दुकान का लाइसेंस जारी करने के बदले रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
आरोपी सुरेंद्र कुमावत पशुधन निरीक्षक
NDTV

Jaipur ACB trap News: राजस्थान की राजधानी जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई  की है. टीम ने राजधानी जयपुर में सरकारी कर्मचारी के घूस लेने का मामला सामने आया है. जिसमें  ACB टीम नगर निगम जयपुर नगर निगम ऑफिस में कार्रवाई करते हुए पशुधन निरीक्षक को घूस लेते रंगे हाथों गिरफ़्तार किया है. यह रिश्वत वह चिकन शॉप लाइसेंस जारी करने के बदले शिकायकर्ता से मांग रहा था. 

लाइसेंस के बदले मांगी थी 6 हजार की घूस

मामले को लेकर एसीबी के  इंस्पेक्टर रघुवीर शरण शर्मा ने बताया कि पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावक के खिलाफ  शिकायकर्ता ने जयपुर के एसीबी कार्यालय में आरोपी के खिलाफ  6 हजार रूपये की घूस मांगने की शिकायत दर्ज कराई. जिसमें उसने बताया कि उसने एक  चिकन न शॉप लाइसेंस के लिए नगर निगम में आवेदन किया था. जिसे जारी करने के बदले पशुधन निरीक्षक सुरेंद्र कुमावत  ने उससे 6 हजार  रूपये की घूस मांगी , जिसके न देने वह उसे लगातार परेशनान कर रहा था.

Advertisement

ACB ने जाल बिछाकर 5 हजार लेते रंगे हाथों दबोचा

 इंस्पेक्टर रघुवीर शरण शर्मा ने आगे बताया कि शिकायतकर्ता की  शिकायत का ACB ने सत्यापन कराया और शिकायत सही पाए जाने के बाद पशुधन निरीक्षक को रंगे हाथों ट्रैप करने के लिए योजना बनाई. जिसके तहत एसीबी टीम ने आज यानी शुक्रवार को कार्रवाई करते हुए परिवादी को  पांच हजार लेकर आरोपी पशुधन निरीक्षक सुरेन्द्र  के पास भेजा, जहां उसे  घूस लेते  रंगे हाथों टीम ने गिरफ्तार किया. 

पशुधन निरीक्षक से पूछताछ में जुटी  ACB टीम

रिश्वत की इस कार्रवाई के बाद एसीबी की दूसरी टीमें सुरेंद्र के संबंधित ठिकानों पर सर्च कार्रवाई भी कर रहीं है. साथ ही यह भी पता लगाने की कोशिश कर रही है उसके साथ रिश्वत लेने में और भी कोई शामिल था या वह अकेला है. 

यह भी पढ़ें: बूंदी के सरकारी स्कूल के 2 टॉपर्स को मिली मुफ्त हवाई यात्रा, बच्चों ने पहली बार देखा बादलों का नजारा

यह भी पढ़ें: टेलीग्राम पर बिक रहा था री-नीट का फर्जी पेपर, 4 हजार रुपये में डील, 19 साल का आकाश गिरफ्तार