Rajasthan: 4 बच्चों की मां पर पति का आतंक... फिर पत्नी ने उठाया ऐसा कदम; सुनकर कांप जाएगी रूह

Rajasthan News: जैसलमेर के सांकड़ा थाना इलाके के लूणा खुर्द गांव में एक पत्नी ने अपनी 12 साल की शादी का दर्दनाक अंत कर दिया. जिसके बाद उसे पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
साकंड़ा पुलिस थाना
NDTV

Jaisalmer Murder News: सरहदी जिले जैसलमेर के सांकड़ा थाना इलाके के लूणा खुर्द गांव में एक  रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है. जहां एक पत्नी को अपने पति की हत्या के आरोप में हिरासत में लिया गया है. वह अपने पति के आतंक से इतनी तंग आ गई थी कि उसने बेरहमी से उसकी हत्या कर दी. घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई है.

पत्नी ने सरिए से सिर पर मार ली जान

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह वारदात घरेलू कलह के चलते हुई. बताया जा रहा है कि मृतक हनुमानराम रात को अपने घर के बरामदे में सो रहा था, तभी उसकी पत्नी देर रात लोहे के सरिए लेकर आई और उसे गहरी नींद में सोता पाकर उसके सिर पर जोरदार हमला कर दिया. जिससे उसके सिर पर गंभीर चोट आई और मौके पर ही मौत हो गई. हनुमानराम की शादी करीब 12 साल पहले हुई थी और वह चार बच्चों का पिता था.

Advertisement

घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी

 सांकड़ा थाना प्रभारी राणसिंह सोढ़ा ने बताया कि  सूचना मिलते ही पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए पोकरण सीओ भवाणी सिंह भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का निरीक्षण किया. वहीं, जैसलमेर एसपी अभिषेक शिवहरे स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

शराब पीकर पत्नी के साथ करता था मारपीट

एसपी अभिषेक शिवहरे ने बताया कि पुलिस को अलसुबह करीब 5 बजे सूचना मिली थी कि सांकड़ा थाना क्षेत्र के लुणा खुर्द गांव में युवक हनुमानराम की सोते वक्त हत्या कर दी गई है. जांच में सामने आया कि हनुमानराम की पत्नी अमका ने ही उसकी हत्या की है. हत्या के मोटिव को लेकर एसपी ने बताया कि प्रथम दृष्ट्या यह सामने आया है कि मृतक शराब पीकर पत्नी के साथ मारपीट करता था, जिससे परेशान होकर पत्नी ने यह कदम उठाया.

पत्नी से पूछताछ के साथ अनुसंधान जारी

पुलिस ने  फिलहाल महिला को  डिटेन कर मृतक के शव को मोर्चरी में रखवाया है. साथ ही आरोपी पत्नी से पूछताछ कर रही है. जिससे और जानकारी मिल सके. इसके अलावा मामले में विभिन्न पहलुओं को ध्यान में रखते हुए अनुसंधान जारी है.

यह भी पढ़ें: धौलपुर: नदी में डूबने से 3 मासूमों की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Topics mentioned in this article