Kota Gangrape Case: राजस्थान के कोटा शहर में एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां बूंदी से अपने बॉयफ्रेंड से मिलने आई एक महिला(30) के साथ सामूहिक दुष्कर्म (Gangrape) की वारदात को अंजाम दिया गया है. आरोपियों ने न केवल महिला के साथ हैवानियत की, बल्कि विरोध करने पर उसकी गर्दन पर टूटी हुई शराब की बोतल से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया. वारदात के दौरान आरोपियों ने महिला का अश्लील वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया. महिला ने प्रकरण शहर के एक थाने में दर्ज करवाया है. पुलिस ने आज इस मामले में एक नाबालिग को पकड़ा हैं.
मकान दिखाने के बहाने ले गए आरोपी
मामले को लेकर नयापुरा सीओ डॉ. पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़िता की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया है. जिसमें बताया कि 28 अप्रैल को बूंदी की 30 वर्षीय महिला अपने बॉयफ्रेंड मुकुल से मिलने के लिए कोटा आई थी. मुकुल उस समय व्यस्त था, इसलिए उसने महिला को कमरा दिलाने के लिए अपने दो दोस्तों को भेज दिया। आरोपी महिला को मकान दिखाने के बहाने एक अन्य लड़के के कमरे पर ले गए.
शराब के नशे में की दरिंदगी
पुलिस के अनुसार कमरे पर आरोपियों ने महिला के साथ मिलकर शराब पी और फिर उस पर संबंध बनाने का दबाव डाला. जब महिला ने इसका कड़ा विरोध किया, तो आरोपियों ने गुस्से में आकर शराब की बोतल तोड़कर उसकी गर्दन पर वार कर दिया। जख्मी हालत में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया और इस पूरी वारदात का वीडियो बना लिया गया ताकि उसे ब्लैकमेल किया जा सके।
एक नाबालिग पकड़ा गया
पुलिस ने जांच को लेकर जानकारी देते हुए इस मामले में बताया कि नाबालिक को निरुद्ध कर लिया है. दूसरे आरोपी दोस्त की तलाश में दबिश दी जा रही है. साथ ही इस मामले में बॉयफ्रेंड की भूमिका की भी जांच की जा रही है.
यह भी पढ़ें: लश्कर का आतंकी 'खरगोश' निकला हवामहल का 'वोटर', फर्जी आधार और वोटर आईडी से किया था खेल