राजस्थान के MBBS छात्र ने गुजरात में ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, सुसाइड नोट बरामद, 5 पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

Rajasthan News: गुजरात के राजकोट में जैसलमेर के फलसूंड निवासी एमबीबीएस छात्र रतन कुमार मेघवाल ने सुसाइड कर लिया. सुसाइड नोट में 5 सहपाठियों पर मारपीट और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
MBBS Student Ratan Kumar Meghwal commit Suicide
NDTV

Jaisalmer Student Suicide: गुजरात के राजकोट से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां राजस्तान के  जैसलमेर जिले  के फलसूंड गांव निवासी एमबीबीएस फाइनल ईयर के छात्र रतन कुमार मेघवाल (23) ने आत्महत्या कर ली। रतन ने 14 मार्च 2026 की सुबह करीब 4 बजे जामनगर रोड स्थित घन्टेश्वर इलाके के पास ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

17 पन्नों का सुसाइड नोट बरामद 

पुलिस को घटनास्थल से रतन का बैग बरामद हुआ है, जिसमें 17 पन्नों का एक विस्तृत सुसाइड नोट मिला है. इस नोट में रतन ने अपने ही साथ पढ़ने वाले पांच छात्रों पर शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने के गंभीर आरोप लगाए हैं. सुसाइड नोट के अनुसार, जनवरी 2026 से ही एक महिला मित्र को लेकर उपजे शक के कारण उसके साथी छात्र उसे निशाना बना रहे थे। रतन ने लिखा कि ये छात्र न केवल उसके साथ मारपीट करते थे, बल्कि उस पर लगातार मानसिक दबाव भी बना रहे थे.

Advertisement

5 छात्रों पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

सुसाइड नोट सामने आने के बाद रतन के पिता मोहनलाल मेघवाल ने राजकोट के गांधीग्राम पुलिस स्टेशन में पांचों स्टूडेंट्स के खिलाफ केस दर्ज कराया. पुलिस ने पिता की रिपोर्ट को गंभीरता से लेते हुए सभी पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट से रिमांड पर लिया. मामले में रतन ने अपनी मौत के लिए प्रणव पालीवाल, अस्मित शर्मा, युवराज चौधरी, निर्विघ्नम यादव और आयुष यादव को जिम्मेदार ठहराया. फिलहाल, इन सभी से मामले में डिटेल में पूछताछ की जाएगी,

दो बार पहले भी कर चुका था आत्महत्या का प्रयास

पुलिस ने बताया कि फिलहाल शुरुआती जांच में सामने आया है कि रतन इससे पहले दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुका था, जिसके बाद उसकी काउंसिलिंग भी करवाई गई थी. वही परिजनों का आरोप है कि पहले सुसाइड प्रयास के समय ही कार्रवाई होती तो रतन की जान बच सकती थी.

यह भी पढ़ें; चार साल पहले पुल‍िस के रडार पर आया था आतंकी साज‍िश में शाम‍िल अली, लॉरेंस गैंग का बताता था सदस्‍य