आयुष्मान खुराना की ड्रीम गर्ल 2 का ट्रेलर रिलीज
आखिरकार लंबे इंतजार के बाद ड्रीम गर्ल 2 का मच अवेटेड फिल्म ट्रेलर इंटरनेट पर जारी कर दिया गया है. ट्रेलर ने आते ही अपनी जबरदस्त कॉमेडी और स्टार-स्टडेड कलाकारों के साथ प्रशंसकों को हंसा-हंसा कर लोटपोट कर दिया है. यह फिल्म आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की जोड़ी को एक साथ लाती है, जिनकी ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री यकीनन स्क्रीन्स पर जादू करती हुई ट्रेलर में दिखाई दे रही है. ट्रेलर में गुदगुदाने वाले डायलॉग्स हैं और मुख्य जोड़ी के बीच मजेदार दोस्ती को भी दिखाया गया है. हंसी से भरपूर इस सफर में उनके साथ परेश रावल, असरानी, अन्नू कपूर, अभिषेक बनर्जी, मनजोत सिंह, राजपाल यादव, मनोज जोशी, सीमा पाहवा और विजय राज सहित प्रतिभाशाली अभिनेताओं की एक टुकड़ी शामिल है, जो एंटरटेनमेंट की गारंटी है.
Topics mentioned in this article