Hardik - Natasa Divorce: डिवोर्स के बाद आखिर क्यों नताशा- हार्दिक की इस पोस्ट ने खींचा ध्यान, अलग होने से टूटा फैंस का दिल

Stankovic divorce: नताशा स्टेनकोविक और हार्दिक पांड्या दोनों ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अलग होने की जानकारी दी. जिसके बाद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है. लेकिन फैंस लगातार इनके अकाउंट की पोस्ट पर कमेंट कर रहे है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Hardik - Natasha Divorce
Instagram

Natasa-Hardik Divorce: टी20 वर्ल्ड कप में अपना जलवा दिखाने के बाद भारतीय टीम के गेंदबाज हार्दिक पांड्या अभी अपनी जीत का जश्न मना ही रहे थे कि उनकी खुशी काफूर हो गई. जीत के जश्न को एक महीना भी नहीं बीता और उनका सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक से तलाक होने जा रहा है.  दोनों ने गुरुवार को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद दोनों ने अपने इंस्टाग्राम पर कमेंट बॉक्स बंद कर दिया है.  बॉलीवुड और खेल जगत में जब से ये खबर सामने आई है, दोनों के फैंस कई बार उनके इंस्टाग्राम अकाउंट चेक कर रहे हैं. जिसमें हार्दिक- नताशा की एक पोस्ट काफी ध्यान खींचने वाली है. 

Advertisement

आखिरी साथ की फोटों ने खींचा ध्यान

हार्दिक और नताशा ने अपने अपने इंस्टाग्राम पर साथ में आखिरी पोस्ट 22 हफ्ते पहले की थी, उसके बाद से  दोनों ने एक साथ कुछ भी पोस्ट नहीं किया है. यह पोस्ट दोनों की वेलेंटाइन डे की है, जिसमें दोनों अपने बेटे अगस्तय के साथ है. इसके बाद से नताशा और हार्दिक के इस्टां पर दोनों की एक साथ कोई पोस्ट नहीं है, न ही बेटे के साथ. जहां हर्दिक ने अपने इंस्टा पर टी20 वर्ल्ड कप की जीत की विक्ट्री को सेलीब्रेट किया है. वहीं दूसरी तरफ नताशा ने अपनी फिटनेस रूटीन को लेकर अलग अलग पोस्ट कर रखी है. पहले तो उनके अकाउंट के स्टेटस को फैंस अपडेट के तौर पर लेते थे पर जब से उनके अलग होने की खबरे मिली फैंस उनकी हर पोस्ट को देख रहे है. वहीं नताशा गुरूवार को अपने होमटाउन सर्बिया अपने बेटे के साथ चली गई है. उनके जाने के बाद ही उन्होंने अपने डिवरोरस के पोस्ट को शेयर किया है.  

2018 में नाइट कल्ब में हुई थी पहली मुलाकात

नताशा और हार्दिक की पहली मुलाकात 2018 में एक नाइट क्लब में पार्टी के दौरान  हुई थी.  अपनी कूल इमेज के कारण हार्दिक काफी फैमस थे. वहीं बिंदास नताशा उन्हें पहली नजर में ही पसंद आ गई थी. जिसके बाद उनकी दूसरी मुलाकात उनके क्रिकेटर के बर्थडे पर नताशा  के पहुंचे के बाद दोनों की डेटिंग के रूमर्स फैलने शुरू हो गए थे.

14 फरवरी, 2023 को की थी ग्रैंड वेडिंग

लॉकडाउन और प्रतिबंधों के बीच, हार्दिक और नताशा ने 31 मई 2020 को कोर्ट मैरीज कर एक इंटीमेट शादी की थी. जिसके बाद 14 फरवरी 2023 वेलेटाइन के दिन राजस्थान के उदयपुर में दोनों के दूसरे के सात शादी के बंधन में बंधे. 

तीन साल बाद हुए अलग

शादी के तीन साल बाद 18 जुलाई 2024 को दोनों ने अलग होते हुए अपने फैंस को इंस्टा पर इसकी जानकारी दी. जिसके बाद से फैंस काफी दुखी है.
 

Advertisement