Preity Zinta: किसे मिस कर रही हैं प्रीति जिंटा, इंस्टाग्राम पर शेयर की रोमांटिक रील

इंस्टाग्राम पर शेयर रील शेयर में प्रीति जिंटा के रोमांटिक वीडियो को उनके प्रसंशकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है. रील में प्रीति ने इतना प्यार उड़ेला है कि किसी को भी रश्क हो जाए. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रीति जिंटा

Preity Zinta Missing: पंजाब किंग्स की को-ओनर प्रीति जिंटा ने आजकल इंडियन प्रीमियर लीग टूर्नामेट में व्यस्त है. इधर सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम में प्रीति जिंटा का एक रोमांटिक रील वायरल हो रहा है. प्रीति ने इंस्टाग्राम पर 'मिसिंग यू' लिखकर रील शेयर करते हुए लिखा, मैं अभी से तुम्हें मिस कर रही हूं.

इंस्टाग्राम पर शेयर रील शेयर में प्रीति जिंटा के रोमांटिक वीडियो को उनके प्रसंशकों द्वारा खूब पंसद किया जा रहा है. रील में प्रीति ने इतना प्यार उड़ेला है कि किसी को भी रश्क हो जाए. 

 प्रीति ने रील में पिरोया है अमर सिंह चमकीला' के गाने 'तू क्या जाने' 

आईपीएल टूर्नामेट के बीच अपने पति गुडएनफ को मिस कर रहीं प्रीति जिंटा ने रोमांटिक रील में कुछ अनदेखे पलों की झलक भी है. एक्‍ट्रेस ने पोस्‍ट में हाल ही में रिलीज हुई दिलजीत दोसांझ और परिणीति चोपड़ा की फिल्म 'अमर सिंह चमकीला' के गाने 'तू क्या जाने' को इस्तेमाल किया है.

Advertisement

कपल के जुड़वा बच्चे एक लड़का और एक लड़की है. 

राजकुमार संतोषी निर्देशित अपकमिंग फिल्म 'लाहौर 1947' में अभिनेता सनी देओल के अपोजिट कास्ट की गईं प्रीति जिंटा जुड़वा बच्चों की मां हैं. दोनों की शादी 29 फरवरी, 2016 को लॉस एंजिलस में हुई एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. दिलचस्प बात यह है कि प्रीति जिंटा ने खुद से 10 साल छोटे अमेरिकन सिटिजन जेन गुडइनफ से शादी की थी.

प्रीति जिंटा पिछले एक महीन से पति से हैं दूर

प्रीति जिंटा आईपीएल टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से भारत में हैं और पति से दूर रहकर पति और उन्हें मिस कर रही हैं. माना जा रहा है कि प्रीति अभी कुछ और दिन भारत में रह सकती हैं. आईपीएल के 17वें सीजन का फाइनल 26 मई को खेला जाना है, लेकिन उससे पहले दो क्वॉलीफायर मैच होंगे. प्रीति की टीम अभी प्वॉइंट टेबल पर 8 नंबर हैं.

ये भी पढ़ें-Yimmy-Yimmy Song: क्या आपने देखा जैकलीन का ये गाना? यूट्यूब पर धमाल मचा रहा है, 100 करोड़ पार हुआ व्यूज

Advertisement