3 months ago

PM Modi oath Ceremony LIVE Updates: नरेंद्र मोदी लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली. शाम 7:15 बजे राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में कैबिनेट मंत्रियों के साथ पीएम मोदी ने शपथ ली. देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू के बाद नरेंद्र मोदी दूसरे प्रधानमंत्री हैं जिन्होंने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी, शिवराज सिंह चौहान, गजेंद्र सिंह शेखावत, भूपेंद्र यादव, धर्मेंद्र प्रधान, प्रह्लाद सिंह, गिरिराज सिंह, अश्विनी वैष्णव समेत 72 मंत्रियों ने शपथ ली है.

भारत के कई पड़ोसी देशों और हिंद महासागर क्षेत्र के नेताओं को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है. मोदी के शपथग्रहण समारोह में इन देशों के दो राष्ट्रपति, एक उपराष्ट्रपति और चार प्रधानमंत्री शामिल हुए.

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे, मालदीव के राष्ट्रपति डॉ. मोहम्मद मुइज्जू, Seychelles के उपराष्ट्रपति अहमद अफीफ, बांग्लादेश की प्रधान मंत्री, शेख हसीना, मॉरीशस के प्रधान मंत्री प्रविंद कुमार जुगनुथ, नेपाल के प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल 'प्रचंड' और भूटान के प्रधान मंत्री शेरिंग टोबगे ने शपथ समारोह में भाग लिया.

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू भी मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए.

LIVE Updates: PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh | PM Modi oath Ceremony:

Jun 09, 2024 22:49 (IST)

PM Modi Oath Ceremony: एनडीए सरकार के 72 मंत्रियों की लिस्ट जिन्होंने लिये शपथ

एनडीए सरकार में नरेंद्र मोदी समेत 72 सांसदों ने ली मंत्री पद की शपथ, यह रहे नाम

Jun 09, 2024 22:28 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: एनडीए सरकार में राजस्थान से भागीरथ चौधरी बने कैबिनेट का हिस्सा

भाजपा नेता भागीरथ चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट में राज्य मंत्री  के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 21:02 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: अर्जुन राम मेघवाल ने ली स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता अर्जुन राम मेघवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:48 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मोदी कैबिनेट में इन मंत्रियों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

नरेंद्र मोदी की नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में 30 सांसदों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है.

राजनाथ सिंह

अमित शाह

नितिन गडकरी

जेपी नड्डा

शिवराज सिंह चौहान

निर्मला सीतारमण

सुभ्रमण्यम जय शंकर

मनोहर लाल खट्टर

कुमार स्वामी

पीयूष गोयल

धर्मेंद्र प्रधान

जीतनराम मांझी

राजीव रंजन सिंह

सर्वानंद सोनेवाल

विरेंद्र कुमार

किंजरापु राम मोहन नायडू

प्रह्लाद जोशी

जुएल ओराम

गिरिराज सिंह

अश्विनी वैष्णव

ज्योतिरादित्य सिंधिया

भूपेंद्र यादव

गजेंद्र सिंह शेखावत

अन्नपूर्णा देवी

किरेन रिजिजू

हरदीप सिंह पूरी

मनसुख मांडविया

किशन रेड्डी 

चिराग पासवान

सीआर पाटिल

Advertisement
Jun 09, 2024 20:43 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: सीआर पाटिल ने पीएम मोदी की एनडीए सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता सीआर पाटिल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:39 (IST)

Modi Oath-Taking Ceremony LIVE: एलजेपी नेता चिराग पासवान ने पहली बार केंद्रीय मंत्री के रूप में ली शपथ

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Advertisement
Jun 09, 2024 20:38 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: गंगापुरम किशन रेड्डी ने केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता गंगापुरम किशन रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:34 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मनसुख मंडाविया ने मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता डॉ. मनसुख मंडाविया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Advertisement
Jun 09, 2024 20:31 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: हरदीप सिंह पुरी ने एक बार फिर कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता हरदीप सिंह पुरी ने पीएम मोदी के लगातार तीसरे कार्यकाल में भी मंत्री बनने जा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:28 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: किरण रिजिजू ने मोदी मंत्रिमंडल में मंत्री रूप में शपथ ली

भाजपा नेता किरण रिजिजू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:26 (IST)

PM Modi Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: गजेंद्र सिंह शेखावत ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

जोधपुर सांसद और भाजपा नेता गजेंद्र सिंह शेखावत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:21 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: अन्नपूर्णा देवी ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता अन्नपूर्णा देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:17 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: भूपेंद्र यादव एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री पद के रूप में शपथ ली

भाजपा नेता भूपेन्द्र यादव राजस्थान के अलवर से सांसद बने हैं. वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली है.

Jun 09, 2024 20:15 (IST)

PM Modi Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने ली मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता ज्योतिरादित्य माधवराव सिंधिया ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:13 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: अश्विनी वैष्णव ने केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

भाजपा नेता अश्विनी वैष्णव जो पिछली बार रेल मंत्री रहे थे. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:12 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:10 (IST)

Narendra Modi swearing in ceremony LIVE: बीजेपी नेता जुएल ओराम ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

भाजपा नेता जुएल ओराम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:08 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: बीजेपी नेता प्रह्लाद जोशी ने ली मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता प्रह्लाद जोशी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:07 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: वीरेंद्र कुमार ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में ली कैबिनेट मंत्री की शपथ

बीजेपी नेता डॉ. वीरेंद्र कुमार ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में कैबिनेट मंत्री पद की शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:04 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: टीडीपी सांसद किंजरापु राम मोहन नायडू ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

टीडीपी किंजरापु राम मोहन नायडू ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 20:01 (IST)

PM Modi Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: सर्बानंद सोनोवाल ने केंद्रीय मंत्री के रूप में ली शपथ

असम के भाजपा नेता सर्बानंद सोनोवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:59 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

जेडीयू नेता राजीव रंजन (ललन) सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:57 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: बिहार के जीतन राम मांझी ने मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली

एनडीए गठबंधन की सहयोगी पार्टी हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (सेक्युलर) के संस्थापक जीतन राम मांझी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:53 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: धर्मेंद्र प्रधान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता धर्मेंद्र प्रधान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:52 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: पीयूष गोयल ने लगातार तीसरी बार ली मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता पीयूष वेदप्रकाश गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:50 (IST)

PM Modi Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: एचडी कुमारस्वामी ने ली मोदी कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ

जद (एस) नेता एचडी कुमारस्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:48 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: मनोहर लाल खट्टर ने ली केंद्रीय मंत्री पद की शपथ

भाजपा नेता मनोहर लाल ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:46 (IST)

PM Modi Oath-Taking Ceremony LIVE Updates: एस जयशंकर ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

भाजपा नेता डॉ. एस जयशंकर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:44 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: निर्मला सीतारमण ने ली कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ

भाजपा नेता निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:41 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: शिवराज सिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ली

भाजपा नेता शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में केंद्रीय मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:39 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: जेपी नड्डा ने ली मंत्री पद की शपथ

जेपी नड्डा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:36 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नितिन गडकरी ने ली कैबिनेट मंत्री रूप में शपथ

भाजपा नेता नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली NDA सरकार में केंद्रीय कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:32 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: अमित शाह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

अमित शाह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल में मंत्री के रुप में शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:30 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: राजनाथ सिंह ने कैबिनेट मंत्री के रूप में ली शपथ

राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कैबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:27 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नरेंद्र मोदी ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली

नरेंद्र मोदी ने भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी पद की शपथ ली.

Jun 09, 2024 19:24 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: नीतीश कुमार नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

Jun 09, 2024 19:18 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे राष्ट्रपति भवन पहुंचे

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन में मौजूद हैं.

Jun 09, 2024 19:17 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे शपथ समारोह में पहुंचे

श्रीलंका के राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

Jun 09, 2024 19:15 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू राष्ट्रपति भवन पहुंचे

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

Jun 09, 2024 19:09 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी शपथ समारोह में राष्ट्रपति भवन पहुंचे

नरेंद्र मोदी शपथ समारोह में हिस्सा लेने के लिए दिग्गज अभिनेता रजनीकांत भी राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंच चुके हैं.

Jun 09, 2024 19:07 (IST)

PM Modi LIVE Updates:मॉरीशस के पीएम प्रविंद जुगनौथ राष्ट्रपति भवन पहुंचे

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जुगनौथ मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

Jun 09, 2024 19:05 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: CJI डीवाई चंद्रचूड़ पत्नी के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन

सीजेआई डीवाई चंद्रचूड़ अपनी पत्नी के साथ शपथ समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में पहुंचे हैं.

Jun 09, 2024 19:04 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: बांग्लादेश पीएम शेख हसीना राष्ट्रपति भवन पहुंचीं

बांग्लादेश की पीएम शेख हसीना मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचीं.

Jun 09, 2024 18:48 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: अमित शाह और नितिन गडकरी कैबिनेट मंत्री की कतार में बैठे

राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में शपथ समारोह के लिए अमित शाह और नितिन गडकरी शामिल हुए. साथ ही वह दोनों एक साथ कैबिनेट मंत्री की कतार में बैठे हैं.

Jun 09, 2024 18:39 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: एक्टर अक्षय कुमार से लेकर प्रसार भारती के चेयरमेन तक पहुंचे राष्ट्रपति भवन

नरेंद्र मोदी शपथ समारोह में शामिल होने के लिए एक्टर अक्षय कुमार, प्रसार भारती के चेयरमैन, नवनीत कुमार सिंघल और धमेंद्र प्रधान सभी राष्ट्रपति भवन पहुंचे हैं.

Jun 09, 2024 18:37 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: चिराग पासवान की मां ने कहा, बेटा मंत्री बनने जा रहा है बहुत बड़ा दिन है

एलजेपी (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान की मां रीना पासवान कहती हैं, "आज मेरे लिए बहुत बड़ा दिन है. मैं बहुत खुश हूं। मेरा बेटा मंत्री बनने जा रहा है..."

Jun 09, 2024 18:32 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: अभिनेता और फिल्म निर्माता भी शपथ समारोह में पहुंचे

नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह के लिए अभिनेता विक्रांत मैसी और फिल्म निर्माता राजकुमार हिरानी दिल्ली के राष्ट्रपति भवन पहुंचे. मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल हुए.

Jun 09, 2024 18:28 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ पहुंचे राष्ट्रपति भवन

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद शिवराज सिंह चौहान अपनी पत्नी के साथ नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए राष्ट्रपति भवन पहुंचे.

Jun 09, 2024 18:27 (IST)

PM Modi LIVE Updates: शपथ समारोह में नरेंद्र मोदी और उनकी मां हीराबेन मोदी की तस्वीर दिखाई

राष्ट्रपति भवन में शपथ समारोह में दो अतिथियों ने एक कपड़े के टुकड़े पर छपी. नरेंद्र मोदी और मां हीराबेन मोदी के साथ तस्वीर दिखाई.

Jun 09, 2024 17:37 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: शपथ ग्रहण समारोह की पूरी तैयारी, सामने आई तस्वीर

नरेंद्र मोदी रविवार शाम 7.15 बजे प्रधानमंत्री पद की शपथ लेंगे. शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी पूरी कर ली गई है. पीएम पद की शपथ के साथ कैबिनेट मंत्री भी शपथ लेंगे.

Jun 09, 2024 17:34 (IST)

PM Narendra Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE: संसद भवन निर्माण करने वाले श्रमिक होंगे शपथ समारोह में शामिल

भाजपा नेता मनसुख मंडाविया ने नए संसद भवन के निर्माण में शामिल श्रमिकों से बातचीत की. इन कार्यकर्ताओं को मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में आमंत्रित किया गया है.

Jun 09, 2024 17:31 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल को मिला स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री का पद, लेने से किया इनकार

एनसीपी नेता प्रफुल्ल पटेल ने स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री पद को लेने से इनकार कर दिया है. उन्होंने कहा,कल रात हमें बताया गया कि हमारी पार्टी को एक स्वतंत्र प्रभार वाला राज्य मंत्री मिलेगा...मैं पहले केंद्र सरकार में कैबिनेट मंत्री था, इसलिए यह मेरे लिए डिमोशन होगा.'' हमने भाजपा नेतृत्व और उन्हें सूचित कर दिया है.

Jun 09, 2024 16:38 (IST)

PM Modi LIVE Updates: गजेंद्र सिंह शेखावत को भी मोदी कैबिनेट में शामिल होने के लिए मिली चिट्ठी

राजस्थान के जोधपुर से सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत तीसरी बार मंत्री बनने जा रहे हैं. मोदी कैबिनेट में शामिल होने के लिए उन्हें चिट्ठी मिल चुकी है.

गजेंद्र सिंह शेखावत को मिला आज शाम कैबिनेट मंत्री की शपथ के लिए लेटर, तीसरी बार बनेंगे मंत्री

Jun 09, 2024 16:30 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: तेलंगाना बीजेपी प्रमुख किशन रेड्डी को मिली कैबिनेट में नियुक्ति का लेटर, जताई खुशी

तेलंगाना बीजेपी प्रमुख जी किशन रेड्डी ने ट्वीट किया, "मंत्रिपरिषद में कैबिनेट मंत्री के रूप में नियुक्ति के लिए राष्ट्रपति को मेरे नाम की सिफारिश करने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी का आभारी हूं."

Jun 09, 2024 16:28 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: देवेंद्र फड़नवीस ने कहा, नितिन गडकर, पीयूष गोयल, रामदास अठावले को फिर से मिल रहा मौका

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम देवेंद्र फड़नवीस कहते हैं, "महाराष्ट्र के कई अनुभवी और वरिष्ठ नेताओं को मोदी सरकार, एनडीए सरकार में मौका मिला है. मैं उन सभी को बधाई देता हूं. नितिन गडकरी जी, पीयूष गोयल जी और रामदास अठावले जी फिर से हिस्सा बनने जा रहे हैं." रक्षा खडसे और मुरलीधर मोहोल जैसे युवा सांसद भी सरकार का हिस्सा होंगे, विदर्भ क्षेत्र के एक वरिष्ठ नेता प्रतापराव जाधव भी मंत्री बन रहे हैं और इससे मुझे बहुत खुशी होती है.''

Jun 09, 2024 16:06 (IST)

टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू भी पहुंचे दिल्ली, शपथ समारोह में लेंगे हिस्सा

टीडीपी प्रमुख एन चंद्रबाबू नायडू आज मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे गए हैं. बताया जा रहा है टीडीपी के दो सांसदों को कॉल आया है. वह कैबिनेट में शामिल हो सकते हैं.

Jun 09, 2024 15:42 (IST)

गुजरात के सीएम भूपेंद्र पटेल भी पहुंचे दिल्ली, शपथ समरोह में लेंगे हिस्सा

गुजरात के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता भूपेन्द्र पटेल आज शाम मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे.

Jun 09, 2024 15:41 (IST)

दिल्ली पहुंचे MP सीएम मोहन यादव ने कहा- मोदी जी को जानता हूं, जो शपथ लेंगे तभी मंत्री होने का विश्वास होगा

दिल्ली पहुंचे मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन लाल यादव से जब यह पूछे जाने पर कि एसएस चौहान और ज्योतिरादित्य सिंधिया के आज कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ लेने की उम्मीद है, मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव कहते हैं, "आप मोदी जी को नहीं जानते हैं. मैं उन्हें जानता हूं. जब कोई शपथ लेगा तभी मुझे इस पर विश्वास होगा."

Jun 09, 2024 15:32 (IST)

Modi Oath-Taking Ceremony LIVE: नेपाल के पीएम पुष्प कमल दहल पहुंचे दिल्ली, शपथ ग्रहण समाहोर में होंगे शामिल

नेपाली प्रधान मंत्री पुष्प कमल दहल आज मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. इससे पहले  भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे भी दिल्ली पहुंचे थे.

Jun 09, 2024 15:17 (IST)

PM Modi Oath Ceremony LIVE: अनुपम खेर तीसरी बार मोदी के शपथ में होंगे शामिल, कही बड़ी बात

मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल पर अभिनेता अनुपम खेर ने कहा, यह मेरा सौभाग्य है कि मैं तीसरी बार शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा ले रहा हूं. यह एक ऐतिहासिक क्षण है. पिछले 10 वर्षों में प्रधानमंत्री ने मुझे उम्मीद है कि प्रधानमंत्री के नेतृत्व में नई सरकार देश को आगे ले जाएगी. हम दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था हैं और तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन सकते हैं. मैं उन लोगों को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने समारोह के लिए आमंत्रित किया है.

Jun 09, 2024 14:49 (IST)

PM Modi LIVE Updates: भूटान के पीएम शेरिंग टोबगे ने मोदी की तारीफ की

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे ने कहा, "मुझे भारत आकर बहुत खुशी हो रही है. मैं यहां अपनी पिछली यात्रा के बाद इतनी जल्दी वापस आकर बहुत खुश हूं." यह वास्तव में भारत के लिए एक बहुत बड़ा दिन है. मैं यहां सम्मानित महसूस कर रहा हूं, मैं हाल के चुनावों के सफल नतीजों के लिए भारत के लोगों को बधाई देता हूं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा और एनडीए को लोगों का विश्वास प्राप्त है. यह पिछले दस वर्षों में उनके प्रदर्शन को दर्शाता है, इसलिए यह भारत के लिए एक बड़ी बात है. यह इस क्षेत्र के लिए भी एक बड़ी बात है. क्योंकि, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें व्यक्तिगत रूप से आमंत्रित किया है.  हम यहां आकर खुश हैं. "

Jun 09, 2024 14:38 (IST)

PM Modi LIVE Updates: मनोनीत पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर एक्टर अनिल कपूर का आया बयान

मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह पर अभिनेता अनिल कपूर कहते हैं, "मैं बस यही चाहता हूं कि देश समृद्ध हो।"


Jun 09, 2024 14:24 (IST)

PM Modi LIVE Updates: कर्नाटक के 5 सांसदों को मंत्रीमंडल में मिली जगह, बीजेपी नेता ने कर दिया खुलासा

बीजेपी नेता वी सोमन्ना का कहना है, ''मुझे केंद्रीय मंत्री बनने का मौका दिया गया है. मैं पीएम, अमित शाह, जेपी नड्डा और पार्टी नेताओं को धन्यवाद देता हूं... आज कर्नाटक से 5 लोग केंद्रीय मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं- निर्मला सीतारमण , प्रह्लाद जोशी, शोभा करंदलाजे, एचडी कुमारस्वामी और मैं.”

Jun 09, 2024 13:56 (IST)

PM Modi LIVE Updates: मनोहरलाल खट्टर ने बताया मोदी ने क्यों टी पार्टी पर बुलाया

भाजपा के नवनिर्वाचित सांसद मनोहरलाल खट्टर ने कहा, "प्रधानमंत्री कार्यलय से चाय का निमंत्रण मिला था स्वाभाविक है कि इस प्रकार की परंपरा पीएम हमेशा करते हैं कि अपने मंत्रिमंडल के गठन से पहले वो चाय पर बुलाते हैं.  उन्हीं को बुलाते हैं जिन्हें मंत्रिमंडल में शामिल करना होता है. हरियाणा से मेरे अलावा राव इंद्रजीत सिंह और कृष्ण पाल गुर्जर थे."

Jun 09, 2024 13:20 (IST)

PM Modi LIVE Updates: मोदी की टी पार्टी का वीडियो आया सामने, पीएम आवास पर दिखे ये नेता

एनडीए नेता मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के आवास 7 एलकेएम पर चाय बैठक में शामिल हुए. टी पार्टी का वीडियो सामने आया गया है.


Jun 09, 2024 13:11 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: मोदी के टी पार्टी के बाद निकले बीएल वर्मा और रामदास अठावले

बीएल वर्मा, शोभा करंदलाजे, गिरिराज सिंह, रामदास अठावले, नित्यानंद राय और अन्य सहित एनडीए नेता चाय बैठक में भाग लेने के बाद मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास 7, एलकेएम से निकले.

Jun 09, 2024 13:00 (IST)

Narendra Modi swearing in ceremony LIVE: बिहार के CM नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपने आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दिल्ली में अपने आवास पर जदयू कार्यकर्ताओं से मुलाकात की.



Jun 09, 2024 12:56 (IST)

Narendra Modi swearing in ceremony LIVE: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मनोनीत पीएम मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में होंगे शामिल

पार्टी और सहयोगियों, कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के साथ चर्चा के बाद आज राष्ट्रपति भवन में मनोनीत पीएम नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने का फैसला किया है. 


Jun 09, 2024 12:36 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: सिक्किम के मनोनीत सीएम प्रेम सिंह तमांग दिल्ली पहुंचे


सिक्किम के मनोनीत मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग आज मनोनीत प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे. वह कहते हैं, "मैं प्रधानमंत्री को बधाई देना चाहता हूं और उन्हें धन्यवाद भी देना चाहता हूं क्योंकि उन्होंने हमें आमंत्रित किया है. कल मैं (सिक्किम के सीएम के रूप में) शपथ भी लूंगा. इस बार हमारी पार्टी ने सिक्किम में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है और मैं धन्यवाद देना चाहता हूं." इसके लिए पूरी जनता मेरी प्राथमिकता है पानी, बिजली, सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य और बुनियादी ढांचा विकास..."


Jun 09, 2024 12:29 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: श्रीलंक के राष्ट्रपति आज मनोनीत पीएम मोदी के शपथ ग्रहण में शामिल होने दिल्ली पहुंचे

Jun 09, 2024 11:58 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: भूटान के पीएम शोरिंब टोबगे मोदी के शपथ ग्रहण समारोह शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे

भूटान के प्रधानमंत्री शेरिंग टोबगे मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए नई दिल्ली पहुंचे.

Jun 09, 2024 11:27 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: शिवराज सिंह चौहान और अर्जुन राम मेघवाल चाय बैठक में भाग लेने के लिए मोदी के आवास पर पहुंचे

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates:  शिवराज सिंह चौहान और  अर्जुन राम मेघवाल चाय बैठक में भाग लेने के लिए मोदी के आवास पर पहुंचे

Jun 09, 2024 11:14 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: TDP सांसद बोले-लंबे समय बाद TDP को केंद्रीय मंत्री मिलेगा, आरक्षण पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं होगा

टीडीपी के निर्वाचित सांसद राम मोहन नायडू किंजरपु कहते हैं, "...लंबे समय के बाद, टीडीपी को एक केंद्रीय मंत्री मिलेगा... हमारी अभी तक कोई मांग नहीं है. हमारे संबंध इतने मजबूत हैं कि हम उचित विचार करने के बाद ही कोई निर्णय लेंगे. हम बहुत खुश हैं... हम पर केंद्र सरकार का पूरा ध्यान है... आरक्षण पर हमारे रुख में कोई बदलाव नहीं होगा.”


Jun 09, 2024 10:58 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: कांग्रेस प्रमुख को शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिला निमंत्रण, प्रमोद तिवारी बोले-हमें नहीं बुलाया

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण मिला है. वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमें नहीं बुलाया गया है. हमें नहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मुझे अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है ना ही किसी सहयोगी दल को निमंत्रण मिला है... मोदी जी की रूचि अंतरराष्ट्रीय इवेंट बनाने में ज़्यादा है... तो मुझे नहीं लगता कि हमें जाना चाहिए।"


Jun 09, 2024 10:57 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: कांग्रेस प्रमुख को शपथ ग्रहण समारोह के लिए मिला निमंत्रण, प्रमोद तिवारी बोले-हमें नहीं बुलाया

कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे को शपथ ग्रहण समारोह के लिए निमंत्रण मिला है. वहीं कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी ने कहा कि हमें नहीं बुलाया गया है. हमें नहीं कांग्रेस के राज्यसभा सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा, "मुझे अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है ना ही किसी सहयोगी दल को निमंत्रण मिला है... मोदी जी की रूचि अंतरराष्ट्रीय इवेंट बनाने में ज़्यादा है... तो मुझे नहीं लगता कि हमें जाना चाहिए।"

Jun 09, 2024 10:35 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: JDU सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के CM नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: JDU सांसद राजीव रंजन (ललन) सिंह बिहार के CM नीतीश कुमार के आवास पर पहुंचे

Jun 09, 2024 10:27 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: बिहार के पूर्व सीएम जीतनराम गांझी अमित शाह के आवास पर पहुंचे

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और गया लोकसभा सीट से HAM (सेक्युलर) के सांसद जीतन राम मांझी भाजपा सांसद अमित शाह के आवास पर पहुंचे. 


Jun 09, 2024 10:20 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: बीकानेर सांसद अर्जुनराम मेघवाल के पास आया फोन, मंत्री बनना लगभग तय

बीकानेर से भाजपा सांसद अर्जुनराम मेघवाल के पास फोन आया. उनका मंत्री बनना लगभग तय माना जा रहा है. 

Jun 09, 2024 10:13 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: शपथ ग्रहण समारोह से पहले मोदी ने किया ट्वीट, “वीर सैनिकों का बलिदान हमें प्रेरित करता है”

नरेंद्र मोदी ने शपथ ग्रहण समारोह से पहले ट्वीट किया. उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय समर स्मारक में हमारे वीर सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की जिन्होंने हमारे देश के लिए अपने प्राणों की आहुति दी. उनका अटूट साहस और निस्वार्थता हमें उन मूल्यों को बनाए रखने के लिए प्रेरित करती है, जिनके लिए उन्होंने संघर्ष किया. उनका बलिदान हमें एक मजबूत और समृद्ध भारत बनाने के लिए भी प्रेरित करता है, जिसका उन्होंने सपना देखा था.”


Jun 09, 2024 09:36 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates:

मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू आज मनोनीत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिल्ली पहुंचे.


Jun 09, 2024 09:27 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: कैबिनेट की शपथ लेने के लिए कॉल जानी शुरू, TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिलना लगभग कंफर्म

TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री पद मिलना लगभग कंफर्म हो गया. पार्टी के नेता जयदेव गल्ला ने X पर पोस्ट किया है.  पोस्ट में बताया कि TDP को एक कैबिनेट और एक राज्य मंत्री का बर्थ मिला है. TDP कोटे से तीन बार के सांसद राम मोहन नायडू कैबिनेट मंत्री होंगे. पी चंद्रशेखर पेम्मासानी राज्य मंत्री होंगे. जयदेव गल्ला ने दोनों के साथ फोटो शेयर करके बधाई दी.

Jun 09, 2024 08:56 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: कैबिनेट की शपथ लेने के लिए कॉल जानी शुरू, जयंत और अनुप्रिया सहित तमाम नेताओं को किया फोन

कैबिनेट में शामिल करने के लिए नेताओं कॉल जानी शुरू हो गई है. जीतनराम मांझी,  जयंत चौधरी और अनुप्रिया पटेल को फोन पर बताया कि उन्हें कैबिनेट की शपथ लेनी है.

Jun 09, 2024 08:48 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: राजघाट-सदैव अटल और वॉर मेमोरियल पहुंचे मोदी, शहीदों को किया नमन

नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह से पहले राष्ट्रीय युद्ध स्मामक पहुंचकर श्रद्धांंजलि अर्पित की. 

Jun 09, 2024 08:44 (IST)

PM Modi Shapath Grahan Samaroh LIVE updates: राजघाट-सदैव अटल और वॉर मेमोरियल पहुंचे मोदी, शहीदों को किया नमन

प्रधानमंत्री पद के लिए मनोनीत नरेंद्र मोदी और भाजपा नेता राजनाथ सिंह शपथ ग्रहण समारोह से पहले 'राष्ट्रीय युद्ध स्माकिरकdf' पहुंचे और श्रdfद्धांजलि अर्पित की।