पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल पर स्वर्ण मंदिर के बाहर गोली चलने की खबर है. वो मंगलवार को अकाल तख्त द्वारा दी गई सज़ा के बाद गोल्डन टेम्पल आये थे. इस हमले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि हमलावर ने किस तरह गोली चलाई और वहां मौजूद अन्य लोगों ने आरोपी को उसकी पिस्तौल के साथ पकड़ लिया. इसके बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.
Advertisement
यह हमला उस समय हुआ जब स्वर्ण मंदिर में सुखबीर सिंह बादल मौजूद थे, और मीडिया कर्मी भी वहां उपस्थित थे. इस घटना के बाद स्वर्ण मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं. इस हमले में सुखबीर सिंह बादल किसी तरह बाल-बाल बच गए.