Gunshots Heard Outside Salman Khan's Home: मुंबई से मिली जानकारी के मुताबिक रविवार की सुबह बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के मुंबई स्थित घर के बाहर गोलियों की आवाज सुनी गई. आज सुबह 5 बजे, मोटरसाइकिल पर दो अज्ञात व्यक्ति ने बांद्रा में सलमान खान के घर के बाहर हवा में कई राउंड फायरिंग की और वहां से भाग गया.
Advertisement
मुंबई पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और गोली चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने की कोशिश कर रही है.
गौरतलब है, पिछले साल राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने कहा था कि सलमान खान उन 10 मुख्य लक्ष्यों की सूची में शीर्ष पर हैं, जिन्हें जेल में बंद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने खत्म करने की योजना बनाई थी और इसकी वजह अभिनेता की कुख्यात 1998 काले हिरण शिकार को बताया था. गैंगस्टर के अनुसार हिरण शिकार मामले से बिश्नोई समुदाय काफी था.
Topics mentioned in this article