विज्ञापन

सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025

महाकुंभ के बाद राजस्थान के सीकर जिले के खाटूश्यामजी में देश का सबसे बड़ा मेला शुरू होने जा रहा है. खाटूश्यामजी में प्रसिद्ध बाबा श्याम का मेला 28 फरवरी से शुरू होगा जो 11 मार्च तक चलेगा.

Gallery View
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    बाबा श्याम का भव्य मेला 28 फरवरी से 11 मार्च तक चलेगा, जिसमें 50 लाख श्रद्धालुओं के आने की संभावना है.
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    बाबा श्याम का मंदिर वैष्णो देवी थीम पर विदेशी फूलों और बंगाली-बिहारी कारीगरों की सजावट से जगमगाएगा, आकर्षक झांकी भी तैयार की गई है.
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    मेले में 358 सीसीटीवी कैमरों से 24 घंटे निगरानी होगी, साथ ही श्रद्धालुओं के लिए 10 हजार वाहनों की पार्किंग व्यवस्था भी की गई है.
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    श्रद्धालुओं के लिए 28 किलोमीटर की पदयात्रा मार्ग पर 17 किलोमीटर तक कारपेट बिछाया गया है, जगह-जगह जलपान की व्यवस्था भी रहेगी.
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    इस बार बाबा श्याम के दरबार में आम श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए वीआईपी दर्शन पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगाया गया है
  • सज गया बाबा श्याम का दरबार, 28 फरवरी से शुरू होगा खाटूश्यामजी मेला 2025
    मंदिर कमेटी, जिला प्रशासन और पुलिस लगातार व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं, उच्च अधिकारी भी मेले की तैयारियों पर नजर बनाए हुए हैं.