विज्ञापन

तस्‍वीरें: मौनी अमावस्‍या से पहले महाकुंभ में उमड़ा आस्‍था का सैलाब, पैर रखने की जगह नहीं

प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या से एक द‍िन पहले 28 जनवरी की रात से श्रद्धालु महाकुंभ पहुंचने लगे हैं. श्रद्धालुओं को 10 से 15 क‍िलोमीटर तक पैदल चलकर संगम क‍िनारे पहुंच रहे हैं. तस्‍वीरों में देखें महाकुंभ की भव्‍यता और द‍िव्‍यता.

Gallery View
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ में अब तक करीब 15 करोड़ श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा चुके हैं. मौनी अमावस्‍या से एक द‍िन पहले श्रद्धालुओं की जबरदस्‍त भीड़ उमड़ पड़ी.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ में श्रद्धालुओं की लंबी कतार लग गई. सोमवार 27 जनवरी से ही श्रद्धालु संगम की रेती पर पहुंचने लगे हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ में 28 जनवरी को सुबह 11 बजे तक 1 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्‍नान क‍िया. श्रद्धालुओं की भीड़ इतीन थी क‍ि पैर रखने की जगह नहीं थी.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    ये सड़क संगम की तरफ जाने वाला परेड ग्राउंड का है. सोमवार से ऐसे ही श्रद्धालुओं की भीड़ जा रही है. लगातार श्रद्धालु संगम स्‍नान करने जा रहे हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    लेटे हुए हनुमान जी की तरफ जाने वाला रास्‍ता है. यहां पर श्रद्धालुओं को रेला लगा है. भक्‍त कतार में चलते जा रहे हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    29 जनवरी मौनी अमावस्‍या पर प्रयागराज महाकुंभ में 10 करोड़ श्रद्धालुओं के स्‍नान करने की संभावना है.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    ये तस्‍वीर रेलवे स्‍टेशन की है. ट्रेन से उतरने के बाद श्रद्धालु संगम की तरफ जा रहे हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ की रात की तस्‍वीर है. तारों सा ट‍िमट‍िमा रहा है.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ में संगम तट पर श्रद्धालु स्‍नान के ल‍िए आए हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    प्रयागराज महाकुंभ में मौनी अमावस्‍या से एक द‍िन पहले 28 जनवरी की तस्‍वीर है. श्रद्धालु संगम में डुबकी लगा रहे हैं.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    रव‍िवार (26 जनवरी) को 1.74 करोड़ श्रद्धालुओं ने संगम में डुबकी लगाई थी. सोमवार रात 8 बजे तक 1.55 करोड़ श्रद्धालुओं ने स्‍नान क‍िया.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    संगम के आधे हिस्से को सील कर दिया गया है. जो पांटून पुल कल बंद किए गए थे, वह आज भी बंद हैं. कल अखाड़ों के स्नान पर खोले जाएंगे. संगम की तरफ से अखाड़ों की तरफ जाने के लिए सिर्फ एक पांटून पुल 13 नंबर वाला खोला गया है.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    बाहर से संगम आने के लिए लोग 15 नंबर पुल का सहारा ले रहे हैं. गाड़ियां पीपा पुल पर नहीं जाने दी जा रही है. पुल की सुरक्षा में CRPF को लगाया गया है.
  • Mahakumbh 2025: मौनी अमावस्या से पहले महाकुंभ में श्रद्धालुओं का सैलाब
    महाकुंभ में बढ़ती भीड़ को देखते हुए सभी विभागों के अफसरों की इमरजेंसी मीटिंग बुलाई गई.