Photo: जयपुर में आसमान से बरसा कहर, सड़क पर दिल दहला देने वाला सैलाब
राजस्थान की राजधानी जयपुर में आसमान से कहर बरस रहा है. जयपुर में 14 अगस्त की शाम को भारी बारिश हुई इस वजह से लगभग पूरे राजधानी में जल जमाव दिखा. बारिश इतनी तेज हुई जिससे सड़कों पर सैलाब बहने लगा. राजधानी में कहीं घुटने तक तो कहीं कमर तक पानी भर गया.
-
Photo: जयपुर में आसमान से बरसा कहर, सड़क पर दिल दहला देने वाला सैलाबसचिवालय समेत जलमहल के सामने लो-फ्लोर बस सड़क पर जमा पानी के कारण बंद हो गई. बजाज नगर, मालवीय नगर, महेश नगर, बास बदनपुरा, मोती डूंगरी रोड समेत जयपुर के कई इलाकों में बरसात से सड़कें लबालब हो गईं.