26 जनवरी पर भारत ने दिखाई अपनी ताकत, तस्वीरों में देखिए सुंदर तस्वीरें
भारत के 75वें गणतंत्र दिवस की तैयारी जोर शोर से चल रही है. यह देश के सबसे महत्त्वपूर्ण राष्ट्रीय समारोह में से एक है. इस समय नागरिकों में उत्साह, जोश, देशभक्ति की भावना प्रबल होती है. बड़ी संख्या में लोग परेड देखने के लिए राजपथ पर पहुंचते हैं.
-
कर्तव्य पथ, इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला तक जाती है परेडबड़ी संख्या में लोग परेड देखने के लिए राजपथ पर पहुंचते हैं. परेड की शुरुआत रायसीना हिल्स से होती है और वह राजपथ, इंडिया गेट से गुजरती हुई लालकिला तक जाती है. देश भर में गणतंत्र दिवस को उत्साह से मनाया जाता है.
-
900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राफेल फाइटर प्लेन ने उडान भरीगणतंत्र दिवस के जश्न के मौके पर भारतीय वायुसेना के विमानों ने कर्तव्य पथ के आसमान में एक के बाद एक अपनी ताकत दिखाई. जब नॉर्थ वाटर चैनल के ऊपर 900 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से राफेल फाइटर प्लेन ने उडान भरी तो हर कोई देखता रह गया.
-
6 राफेल लड़ाकू विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर उड़ान भरीभारतीय वायुसेना के छह राफेल लड़ाकू विमान मारुत फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ पर उड़ान भरी. इस दौरान वहीं बैठे हजारों दर्शक के साथ-साथ देश और दुनिया ने आसमान में भारत की ताकत देखी. इस परेड में फ्रांस के 30 सदस्यीय बैंड ने भी हिस्सा लिया था.