विज्ञापन

शिल्पग्राम उत्सव 2023' में छाया नॉर्थ-ईस्ट फैशन का जलवा, कलाकारों ने पेश की देश की विविधता की तस्वीर

शिल्पग्राम उत्सव 2023' में छाया नॉर्थ-ईस्ट फैशन का जलवा, कलाकारों ने पेश की देश की विविधता की तस्वीर

  • भानुश्री दास के निर्देशन में उत्तर-पूर्व फैशन शो में मेवाड़ के दर्शकों ने देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से के राज्यों की पोशाकों का जलवा देख खूब तालियां बजाई.
  • सांस्कृतिक केंद्र उदयपुर के ‘शिल्पग्राम उत्सव' में मुक्ताकाशी मंच पर लोक कलाकारों ने हरियाणवी घूमर और मेघालयी वांगला की धूम मचाई. साथ ही मेवाड़ के दर्शकों ने उत्तर-पूर्व की महिला-पुरुषों की खूबसूरत डिजाइनर पोशाकाें का फैशन शो भी देखा. इतना ही नहीं यह शाम तब झूमने लगी जब पंजाब पुलिस बैंड ने शानदार धमक वाले पंजाबी नृत्यों और गानों का तड़का लगाया.
  • पश्चिम  क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र, उदयपुर के ‘शिल्पग्राम उत्सव' में मुक्ताकाशी मंच पर तब दिखाई दी, जब लोक कलाकारों ने हरियाणवी घूमर और मेघालयी वांगला की धूम मचाई.
  • वांगला नृत्य मेघालय की गारो जनजाति का सबसे महत्वपूर्ण नृत्य है. यह फसल की देखरेख के मौसम के अंत का प्रतीक है. यह नृत्य तब किया जाता है, जब सर्दियों की शुरुआत से पहले गारो जनजाति के लोग खेतों में लंबी अवधि तक मेहनत के बाद अच्छी पैदावार पा लेते हैं. मेघालय  में वांगला त्योहार भी मनाया जाता है, इसका पहले दिन रागुला नामम समारोह होता है, जो गांव के मुखिया के घर में किया जाता है. इसका एक प्रसिद्ध उत्सव भी मनता है, जिसे सौ ड्रम वाला उत्सव कहते हैं.
  • हरियाणवी घूमर में महिला कलाकारों ने ‘मेरा दामण सीमा दे, ओ नणदी का बीरा...' गाने पर घूमर की तो न सिर्फ मंच, बल्कि हजारों दर्शकों में मानो नई ऊर्जा भर गई. इसके साथ ही माहौल उमंग से साराबोर हो गया. राहुल बागड़ी के निर्देशन में हुए इस घूमर डांस के बारे में बता दें कि यह न लोक नृत्य हरियाणा के गांवों में नवविवाहताएं तब अपने पति को रिझाने को करती हैं, जब परिवार के खेतों की फसल कट जाती है और अच्छी आय की उम्मीद से घर में खुशहाली का वातावरण बना होता है.
  • भानुश्री दास के निर्देशन में उत्तर-पूर्व फैशन शो में मेवाड़ के दर्शकों ने देश के नॉर्थ-ईस्ट हिस्से के राज्यों की पोशाकों का जलवा देख खूब तालियां बजाई. इस फैशन शो में शुभम और रुखसार ने मेघालय, सुप्रियो और गार्गी ने कार्बी व त्रिपुरा,दीपांकर और प्रिया ने मणिपुर तथा मनोज और अमृता ने सिक्किम की पोशाकों को पहन कैटवॉक किया.