दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photos
विश्व की जानी पहचानी ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन फोर्ब्स एडवाइजर ने साल 2024 में मई माह में पर्यटकों के घूमने के लिए भारत के 8 सबसे अच्छे शहरों में से दूसरा सबसे बेहतरीन शहर उदयपुर को बताया है. (रिपोर्ट- संजय व्यास)
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosफोर्ब्स ने लिखा कि मेवाड़ रियासत (राज्य) की राजधानी उदयपुर को अपनी समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, विरासत के लिए जाना जाता है. संगमरमर से निर्मित राजपूताना शैली के महलों में वास्तुकला की भव्यता दिखती है.
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosउदयपुर शहर के बीचो-बीच कई झीलें हैं. इसी वजह से उदयपुर को झीलों की नगरी के नाम से जाना जाता है. जब झीलें लबालब होती है तो किनारों पर शाम बिता रहे पर्यटकों को बेहद सूकून मिलता है.
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosएक ओर जहां प्रदेशभर में तेज गर्मी की वजह से लोग परेशान हैं, वहीं उदयपुर में झीलें सुकून का अहसास दिला रही हैं. मई माह में भी सभी झीलें लबालब हैं. देश और दुनिया भर से आए पर्यटक झीलों के किनारे और रूफटॉप रेस्टोरेंट में बैठकर शाम बिताना पसंद करते हैं.
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosराजस्थान के अन्य जिलों के मुकाबले यहां की शाम सुहानी होती है. उदयपुर में वीकेंड पर काफी संख्या में गुजरात, दिल्ली, मुंबई सहित प्रदेशभर से पर्यटक घूमने पहुंच रहे हैं.
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosरैंकिंग के अनुसार- 1- स्पीति वैली (लद्दाख) 2- उदयपुर (राजस्थान) 3- लोनावला (महाराष्ट्र) 4- अरका घाटी (आंध्र प्रदेश) 5- ऊटी (तमिलनाडु) 6- कौसानी (उत्तराखंड) 7- लक्षद्वीप, 8- वायनाड (केरल)
-
दुनिया के मशहूर ऑनलाइन ट्रैवल मैगजीन ने उदयपुर को बताया घूमने के लिए सबसे बेहतरीन शहर |Photosउदयपुर शहर में घूमने के लिए सिटी पैलेस, सज्जनगढ़, पिछोला, फतहसागर, रंगसागर, दूध तलाई है. इसके अलावा करणी माता, जगदीश, एकलिंगजी जैसे प्रमुख मंदिर भी हैं. कुंभलगढ़, सज्जनगढ़ जैसे अभयारण्यों में अरावली पहाड़ियों पर ट्रैकिंग और वन्य जीवन को निहार सकते हैं.