विज्ञापन

चित्तौड़गढ़ में पूर्व राजपरिवार सदस्य विश्वराज सिंह मेवाड़ का 'राजतिलक' - तस्वीरें

उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराज सिंह का उत्तराधिकारी के तौर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में राजतिलक किया गया. देखिए समारोह की कुछ तस्वीरें.

Gallery View
  • उदयपुर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ के निधन के बाद उनके बेटे विश्वराज सिंह का उत्तराधिकारी के तौर पर चित्तौड़गढ़ दुर्ग में राजतिलक किया गया.
  • विश्वराज सिंह का राजतिलक तलवार की धार से अंगूठे को काटकर किया गया.
  • यह समारोह च‍ित्‍तौड़गढ़ दुर्ग के फतेह प्रकाश महल में हुआ.
  • राजतिलक समारोह के लिए चित्तौड़गढ़ में बड़ी संख्या में लोग जुटे जिनमं कई पूर्व राजपरिवारों के सदस्य थे
  • मेवाड़ की राजधानी रही चित्तौड़ में आखिरी बार यह परंपरा 1535 में निभाई गई थी.
  • चित्तौड़गढ़ दुर्ग के फतह प्रकाश महल में 25 नवंबर की सुबह 10 बजे से कार्यक्रम शुरू हुआ जो लगभग दो-तीन घंटे चला.
  • विश्वराज सिंह राजस्थान की नाथद्वारा सीट से बीजेपी के विधायक हैं.
  • मेवाड़ के पूर्व राजघराने के सदस्य महेंद्र सिंह मेवाड़ का 10 नवंबर को उदयपुर में निधन हो गया था. वह 84 वर्ष के थे. महेंद्र सिंह मेवाड़ 1989 में चित्तौड़गढ़ सीट से सांसद चुने गए थे.
  • विश्वराज सिंह मेवाड़ अब महेंद्र सिंह मेवाड़ की जगह पूर्व राजपरिवार के उत्तराधिकारी हैं.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com