विज्ञापन

Winter Vacation in Rajasthan 2024: सर्दियों की छुट्टी में घूमने के लिए बेस्ट हैं राजस्थान की ये टूरिस्ट डेस्टिनेशन, तस्वीरें देखते ही करेंगे ट्रिप प्लान

सर्दियों के मौसम में राजस्थान की यात्रा करना एक अद्भुत अनुभव हो सकता है, क्योंकि इस समय यहां का मौसम सुहावना और घूमने के लिए अनुकूल होता है. सर्दियों की छुट्टियों में राजस्थान के निम्नलिखित पांच डेस्टिनेशन पर जाना एक यादगार अनुभव हो सकता है.

Gallery View
  • जयपुर - गुलाबी नगरी राजस्थान की राजधानी जयपुर, जिसे गुलाबी नगरी के नाम से जाना जाता है, अपनी वास्तुकला और ऐतिहासिक स्थलों के लिए प्रसिद्ध है.
    JAIPUR- जयपुर किलों के लिए प्रसिद्द है. यहां आमेर महल, हवा महल जंतर मंतर,सिटी पैलेस काफी प्रसिद्द हैं. साथ ही यहां सर्दियों में राजस्थानी खानों का भी स्वाद लिया जा सकता है. Photo- ANI
  • जोधपुर - सूर्य नगरी, जिसे "ब्लू सिटी" भी कहा जाता है, अपनी नीले रंग के घरों और ऐतिहासिक किलों के लिए प्रसिद्ध है.
    JODHPUR- मेहरानगढ़ किला जोधपुर का प्रमुख आकर्षण है, जहां से पूरे शहर का अद्भुत नजारा देखा जा सकता है. इसके अलावा, सफेद संगमरमर से बना जसवंत थड़ा अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए प्रसिद्ध है. उमैद भवन पैलेस, जो अब एक होटल और संग्रहालय में परिवर्तित हो चुका है, भी पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है. Photo- Istock
  • उदयपुर, जिसे "झीलों की नगरी" कहा जाता है, अपने रोमांटिक माहौल और खूबसूरत झीलों के लिए प्रसिद्ध है.
    UDAIPUR- उदयपुर में सिटी पैलेस, पिछोला झील, और सज्जनगढ़ पैलेस दर्शनीय स्थल हैं. बगोर की हवेली और बाजारों में सांस्कृतिक शो व हस्तशिल्प खरीदारी अद्भुत अनुभव हैं. Photo- Istock
  • राजस्थान का एकमात्र हिल स्टेशन, माउंट आबू, अपनी ठंडी जलवायु और प्राकृतिक सौंदर्य के लिए प्रसिद्ध है.
    MOUNT ABU- माउंट आबू में नक्की झील, दिलवाड़ा मंदिर, और गुरु शिखर प्रमुख आकर्षण हैं. शांत वातावरण में ट्रेकिंग करें और सनसेट पॉइंट से सूर्यास्त का अद्भुत नजारा देखें. Photo- Istock
  • जैसलमेर - स्वर्ण नगरी थार रेगिस्तान के बीच स्थित जैसलमेर अपनी सुनहरी रेत, किलों और हवेलियों के लिए जाना जाता है.
    JAISALMER- जैसलमेर में घूमने के लिए जैसलमेर किला, पाटवों की हवेली, और गड़ीसर झील प्रमुख स्थल हैं. सम सैंड ड्यून्स में कैंपिंग, ऊंट सवारी, लोक नृत्य, और संगीत खास अनुभव प्रदान करते हैं. Photo- Istock