विज्ञापन

In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश

CM Bhajanlal Sharma yoga pic: आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर इस बार प्रदेश भर में “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य” की थीम पर आयोजित किया गया. इन कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री से लेकर मंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा संगठन के पदाधिकारियों ने भाग लिया. अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर जिले के खुहड़ी क्षेत्र में राज्य स्तरीय मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया.साथ ही सीएम शर्मा ने रेगिस्तान के बीच बसे खुहड़ी के रेतीले धोरों पर योगाभ्यास किया और प्रदेशवासियों को नियमित योग के माध्यम से स्वस्थ व फिट रहने का संदेश दिया.

Gallery View
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेशवासियों ने अपने दिन की शुरुआत योग, आसन और प्राणायाम से की.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर जैसलमेर के खुहड़ी क्षेत्र के मखमली धोरों में प्रदेश के सीएम योग करते नजर आए. इस दौरान उन्होंने योगाभ्यास कर प्रदेशवासियों को स्वस्थ जीवन का संदेश दिया.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    इस बार ‘एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य' थीम पर आयोजित योग कार्यक्रमों में मुख्यमंत्री, मंत्रीगण, सांसद, विधायक एवं भाजपा संगठन पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    जैसलमेर के खुहड़ी के रेतीले टीलों पर आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के देशवासियों के नाम संबोधन से हुई.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    हजारों लोगों ने ध्यानपूर्वक प्रधानमंत्री का संबोधन सुना. इसके बाद मुख्यमंत्री शर्मा ने योग किया और कहा कि योग भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है, जो तन और मन को स्वस्थ रखने का सशक्त माध्यम है.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि योग तनाव दूर करता है और मन को शांति देता है. आज पूरे विश्व में योग दिवस का कार्यक्रम हुआ, स्वस्थ रहना जीवन की परंपरा है. हम स्वस्थ रहेंगे तो हमारा देश, प्रदेश तरक्की करेगा.
  • In Pics: जैसलमेर में खुहड़ी के मखमली टीलों पर सीएम ने किया योग, योगासन कर लोगों को दिया फिट रहने का संदेश
    जयपुर में 13 प्रमुख स्थानों पर एक साथ योग महोत्सव का आयोजन किया गया. यहां सिटी पैलेस में उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के नेतृत्व में शहरवासियों, स्कूली छात्रों और योगियों ने योगाभ्यास किया. सभी ने मिलकर सेतुबंधासन, भुजंगासन, पवनमुक्तासन, वृक्षासन, ताड़ासन के साथ अनुलोम-विलोम, कपालभाति, भ्रामरी जैसे प्राणायाम किए.
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com