राजस्थान में कांग्रेस के 10 उम्मीदवारों का ऐलान, टोंक से नहीं लड़ंगे सचिन पायलट, राहुल कस्वां और वैभव गहलोत को मिली टिकट

राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं. जिसमें बीकाने, चूरू, झुंझनू, अलवर, भरतपुर, टोंक, जोधपुर, जालोर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान में 10 उम्मीदवारों का ऐलान

Rajasthan Congress Candidate: कांग्रेस पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपने उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है. जिसमें 43 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया गया है. इसमें असम, मध्य प्रदेश, गुजरात, राजस्थान, उत्तराखंड और दमन दीव के उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की गई है. इससे पहले कांग्रेस ने 39 उम्मीदवारों के नाम की घोषणा की थी. कांग्रेस के उम्मीदवारों के दूसरी लिस्ट में चार राज्यों के उम्मीदवार है जिसमें कई बड़े नाम शामिल हैं. राजस्थान से अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत का नाम है. जबकि मध्य प्रदेश से कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को टिकट दिया गया है.

आपको बता दें, राजस्थान में कांग्रेस ने 10 उम्मीदवारों के नाम घोषित किये हैं. जिसमें बीकाने, चूरू, झुंझनू, अलवर, भरतपुर, टोंक, जोधपुर, जालोर, उदयपुर और चित्तौड़गढ़ में उम्मीदवारों के नाम घोषित किये गये हैं.

Advertisement

टोंक से सचिन पायलट को टिकट नहीं

सचिन पायलट को लेकर कयास लगाए जा रहे थे कि वह लोकसभा चुनाव 2024 में उतरेंगे और टोंक से उन्हें उम्मीदवार घोषित किया जाएगा. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. टोंक से हरिश चंद मीणा को मैदान में उतारा गया है. 

वहीं, 11 मार्च को राहुल  कस्वां बीजेपी छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए थे. इसके अगले ही दिन चूरू लोकसभा से उन्हें उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है.

वैभव गहलोत को मिली जालोर की जिम्मेदारी

पूर्व सीएम अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत को कांग्रेस ने इस बार जालोर से उम्मीदवार घोषित किया है. पिछली बार उन्हें जोधपुर से टिकट दिया गया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था. लेकिन इस बार वह अपना भाग्य जालोर सीट से आजमाएंगे.

राजस्थान में  कांग्रेस ने की 10 उम्मीदवारों की घोषणा

बीकानेर -गोविंद राम मेघवाल
चूरू- राहुल कस्वां
झुंझुनू-  बृजेंद्र ओला
अलवर- ललित यादव
भरतपुर- संजना जाटव
टोंक- हरीश चंद मीणा
जोधपुर- करन सिंह 
जालोर- वैभव गहलोत
उदयपुर- तारा चंद मीणा
चित्तौड़गढ़- उदय लाल अंजना

Advertisement

Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.