जयपुर-भीलवाड़ा में 16 नई E-Bus शुरू, राजस्थान में 1,000 के पार हुआ आंकड़ा

जयपुर में 250 ई-बसें चलाने का लक्ष्य है. उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर और कोटा समेत कई बड़े शहरों में भी सेवाएं संचालित की जा रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जयपुर-भीलवाड़ा में 16 नई E-Bus शुरू. (फाइल फोटो)

राजस्थान में ई-बसों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है. मंगलवार (11 अगस्त) को जयपुर और भीलवाड़ा के लिए 16 पीएम ई-बसें समर्पित की गई हैं. ई-बसों के संचालन से निजी वाहनों का दबाव कम होगा और पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी. सरकार सभी 7 संभागों और बड़े जिलों में ई-बस सेवा का विस्तार करेगी. मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान में जनसेवा के लिए लगातार नई बसें लाई जा रही हैं और ई-बसों की संख्या अब 1000 से अधिक हो गई है. 

जयपुर, उदयपुर और कोटा समेत बड़े शहरों में विस्तार

जयपुर में पहले 50 बसें आ चुकी हैं और अब 16 बसें और शुरू की गई हैं. इसे बढ़ाकर करीब 250 ई-बसें का लक्ष्य है. सीएम ने कहा कि ई-बसों का संचालन जयपुर के साथ-साथ उदयपुर, जोधपुर, बीकानेर, अलवर और कोटा सहित प्रदेश के बड़े शहरों में किया जा रहा है. सरकार का उद्देश्य लोगों को सुविधाजनक और आरामदायक सार्वजनिक परिवहन उपलब्ध कराना है.

Advertisement

रोडवेज को भी मिलेगी नई बसें

ई-बसों के लिए चार्जिंग स्टेशन, बस स्टॉप और बस स्टैंड जैसी सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं. साथ ही आने वाले समय में रोडवेज की नई बसें भी शुरू की जाएंगी. सरकार का लक्ष्य राजस्थान के हर क्षेत्र में लोगों की यात्रा को आसान और सुविधाजनक बनाना है.

यह भी पढ़ेंः राजस्थान के निकायों में किस जाति से होगा मेयर-सभापति? 13 अगस्त को लॉटरी से होगा फैसला

Topics mentioned in this article