जयपुर से 2 जापानी टूर‍िस्‍ट लापता, रेस्‍टोरेंट गए फ‍िर वापस नहीं लौटे; टैक्सी ड्राइवर करता रहा इंतजार

जापानी टूरिस्ट दिल्ली से टैक्सी करके जयपुर घूमने गए थे. जयपुर से ही दोनों लापता हो गए. टैक्सी ड्राइवर ने पुलिस को इसकी सूचना दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जयपुर पुलिस दोनों टूरिस्ट की तलाश कर रही है.

जयपुर में जापान के 2 पर्यटकों के लापता होने का मामला सामने आया है. हिब्बिकी शिबा और युमा गायब हैं. टैक्‍सी ड्राइवर ने अशोक नगर थाने में मुकदमा दर्ज करवाया है. पुल‍िस दोनों की तलाश में जुटी है. सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है. अभी तक उनका सुराग नहीं लगा. दोनों द‍िल्‍ली से टैक्‍सी करके जयपुर आए थे.

6 फरवरी को दिल्ली आए थे  

अशोक नगर थाना के थानाधिकारी मोतीलाल ने बताया कि टैक्सी ड्राइवर ने रिपोर्ट दी है. दोनों पर्यटक टैक्सी करके दिल्ली से जयपुर पहुंचे थे. टैक्सी ड्राइवर के पास दोनों पर्यटकों के पासपोर्ट की फोटो प्रति है, जिससे पता चलता है कि जापान निवासी हिबिक्की शिब्बा और युमा 6 फरवरी को पर्यटक वीजा पर दिल्ली आए थे.  

खाना खाने रेस्टाेरेंट गए वापस नहीं लौटै 

दोनों पर्यटक टैक्सी चालक के साथ अशोक नगर इलाके में भोजन करने की बात कहकर एक रेस्टोरेंट में गए थे, लेकिन इसके बाद नहीं लौटे. काफी इंतजार करने के बाद वे वापस नहीं आए, तो टैक्सी चालक ने पुलिस को सूचना दी. दोनों पर्यटक बह्मपुरी इलाके में होटल में रुके थे. अशोक नगर इलाके में एक रेस्टोरेंट में खाना खाने के लिए आए थे, रेस्टोरेंट में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 5 मिनट बाद ही दोनों रेस्टोरेंट से निकल गए.

रणथंभौर होते हुए दिल्ली वापस लौटना था  

टैक्सी चालक बाहर इंतजार करता रहा. काफी इंतजार करने के बाद जब दोनों नहीं आए, तो उसने पुलिस को सूचना दी. दोनों को रणथंभौर और आगरा होते वापस दिल्ली लौटना था, लेकिन वह जयपुर से ही टैक्सी चालक को बिना बताए कहीं चले गए.  7 फरवरी को टैक्सी चालक पिकेंद्र कुमार उन्हें दिल्ली से लेकर जयपुर आए थे. दोनों के पास मोबाइल फोन भी है, लेकिन टैक्सी चालक ने उनके मोबाइल नंबर नहीं ल‍िये. 

Advertisement

पुलिस होटल की सीसीटीवी फ़ुटेज भी तलाश कर रही है. दोनों पर्यटक रेस्टोरेंट से फ़्री होने के बाद अपने होटल में आए थे या नहीं. 

हालांकि, पुलिस अभी ज़्यादा कुछ बताने को तैयार नहीं है, लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि पर्यटक वहां से निकलकर किसी अन्य स्थान पर घूमने चले गए. ऐसा भी माना जा रहा है कि पर्यटक किसी हादसे का शिकार भी हो सकते हैं. फिलहाल हर तथ्य पर अशोक नगर पुलिस जांच कर रही है. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: आसाराम से जुड़ी अपीलों में अब रोज होगी सुनवाई, कोर्ट ने कहा- स्‍थगन नहीं देंगे