72nd Miss world 2025 का ग्रैंड फिनाले कब, कहां और कैसे देखें? यहां जानें हर डिटेल्स

Nandini Gupta: पिछले एक महीने से चल रही मिस वर्ल्ड 2025 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले 31 मई 2025 को हैदराबाद की राजधानी तेलंगाना में आयोजित किया जा रहा है. जिसमें राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता दुनिया की 108 सुंदरियों को कड़ी टक्कर दे रही हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
Nandini Gupta (Femina miss India world 2023)
Instagram (missworld)

Miss world 2025 Grand Finale:  सौंदर्य और ग्लैमर के सबसे बड़े मंच, 72वें मिस वर्ल्ड 2025 ( Miss World 2025) का ग्रैंड फिनाले आज यानी शनिवार, 31 मई 2025 को हैदराबाद की राजधानी तेलांगना में आयोजित किया जा रहा है. पूरी दुनिया की निगाहें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता पर टिकी हैं, जहां 108 से अधिक देशों की सुंदरियां मिस वर्ल्ड का ताज अपने नाम करने के लिए एक दूसरे के साथ अंतर्राष्ट्रीय मंच पर कड़ी टक्कर दे रही हैं.  वहीं इस बार भारत की ओर से राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता भारत का प्रतिनिधित्व कर रही हैं और उनसे खिताब जीतने की उम्मीदें लगाई जा रही हैं.

कब और कहां होगा ग्रैंड फिनाले?

72वें मिस वर्ल्ड फेस्टिवल 2025 का भव्य ग्रैंड फिनाले  हैदराबाद के तेलंगाना में स्थित HITEX प्रदर्शनी केंद्र (HITEX Exhibition Centre) में आयोजित किया जा रहा है. यह कार्यक्रम भारतीय समयानुसार (IST) शाम 6:30 बजे से शुरू होगा.

Advertisement

कैसे देखें मिस वर्ल्ड 2025 का ग्रैंड फिनाले?

जो लोग इस भव्य आयोजन को लाइव देखना चाहते हैं, उनके लिए कई विकल्प उपलब्ध हैं:

  ऑनलाइन स्ट्रीमिंग: आप इस इवेंट को  SonyLIV app और  www.watchmissworld.com वेबसाइट पर लाइव देख सकते हैं. यह उन दर्शकों के लिए सबसे सुविधाजनक तरीका है जो घर बैठे या कहीं से भी इस शो का आनंद लेना चाहते हैं.

 पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म : पहली बार, दुनिया भर के दर्शक चुनिंदा देशों में राष्ट्रीय टेलीविजन के माध्यम से या www.watchmissworld.com पर आधिकारिक पे-पर-व्यू प्लेटफॉर्म के माध्यम से इस कार्यक्रम को देख सकेंगे.

कौन करेगा होस्ट

इस ग्लेम इवेंट को दो खास चेहरे करेंगे मेज़बान 

 स्टेफ़नी डेल वैले: ये खुद 2016 की मिस वर्ल्ड विजेता रह चुकी हैं. अपनी खूबसूरती के साथ-साथ, वे अब "ब्यूटी विद अ पर्पस" की एंबेसडर भी हैं.

 सचिन कुंभार: स्टेफ़नी के साथ भारतीय मेज़बान के रूप में सचिन कुंभार होंगे. उन्हें फैशन, खेल और मनोरंजन के बड़े-बड़े इवेंट्स की एंकरिंग का 10 साल से ज़्यादा का अनुभव है. उन्होंने मलाइका अरोड़ा के साथ मिस दिवा यूनिवर्स की भी मेज़बानी की है.

Advertisement

कौन करेगा परफॉर्मेंस?

फिनाले की रात को और भी धमाकेदार और यादगार बनाने के लिए बॉलीवुड के दो बड़े सितारे अपनी परफॉर्मेंस देंगे.  जैकलीन फर्नांडीज और ईशान खट्टर. ये दोनों अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे.

विजेता को पहनाया जाएगा  1,770 हीरों से जड़ा ताज

मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में 108 देशों की प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था और अब ग्रैंड फिनाले में शीर्ष सुंदरियों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलेगी.विजेता को एक करोड़ रुपये से अधिक की पुरस्कार राशि और करोड़ों की कीमत का प्रतिष्ठित मिस वर्ल्ड का ताज मिलेगा, जिस पर 1770 हीरे और 18 कैरेट सफेद सोना जड़ा हुआ है। आज शाम खूबसूरती, हुनर ​​और बुद्धिमत्ता का शानदार प्रदर्शन होने जा रहा है, जहां दुनियाभर की सुंदरियां अपने देश का नाम रोशन करने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी.

Advertisement

भारत की उम्मीदें नंदिनी गुप्ता पर

भारत की ओर से फेमिना मिस इंडिया वर्ल्ड 2023 (Femina Miss India World 2023) का खिताब जीतने वाली राजस्थान के कोटा की नंदिनी गुप्ता ( Nandini Gupta) इस बार 72वीं मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में देश का प्रतिनिधित्व कर रही हैं.2004 में कोटा( kota) में जन्मी नंदिनी फिलहाल मुंबई में बिजनेस मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रही हैं. बचपन से ही मिस वर्ल्ड (Miss world 2025)  बनने का सपना देख रही नंदिनी के लिए आज का दिन अहम होने वाला है. पूरे देश को उम्मीद है कि नंदिनी इस बार भारत को मिस वर्ल्ड का सातवां खिताब दिलाएंगी. 2017 में मानुषी छिल्लर (Manushi Chhillar)ने अपनी बुद्धिमत्ता और खूबसूरती का लोहा मनवाते हुए यह खिताब जीता था.

यह भी पढ़ें: Pics: राजस्थान की ये छोरी मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता में मचा रही है धूम, मासूमियत और दिलकश अंदाज जीत रहा लोगों का दिल


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.