1.5 घंटे की बारिश से धंस गई रोड और कटे 40 गांव, करना पड़ रहा 100 किमी का एक्स्ट्रा सफर

बारिश इतनी तेज थी कि सड़क कट गई और पुलिया में लगे बड़े सीमेंट के पाइप बह गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
रास्ता बीच से कट गया है जिससे आवागमन रुक गया है
NDTV

राजस्थान के करौली जिले में मात्र डेढ़ घंटे की बारिश से 40 गांवों में आफत आ गई है. जिले के मंडरायल क्षेत्र में मात्र डेढ़ घंटे की तेज बारिश ने जनजीवन को बुरी तरह प्रभावित कर दिया. मंडरायल-करणपुर मार्ग पर टोड़ा-सिमारा के पास बनी पुलिया तेज बहाव के कारण टूट गई, जिससे करीब 40 गांवों का संपर्क मुख्यालय से कट गया. सड़क के बीचों-बीच बड़ी खाई बनने और पाइप बह जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया. ग्रामीणों को अब गंतव्य तक पहुंचने के लिए लगभग 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना पड़ रहा है.

मंडरायल उपखंड में शनिवार को डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश हुई जो लोगों के लिए भारी परेशानी का कारण बन गई. मंडरायल-करणपुर मार्ग पर टोड़ा-सिमारा के समीप स्थित पुलिया तेज पानी के बहाव को सहन नहीं कर सकी और क्षतिग्रस्त होकर टूट गई. इसके चलते सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया और बीच में गहरी खाई बन गई.

Advertisement

सड़क के बीच लगी पुलिया बह गई
Photo Credit: NDTV

40 गांवों पर असर

पुलिया टूटने से मंडरायल, करणपुर और आसपास के लगभग 40 गांवों का संपर्क प्रभावित हो गया है. ग्रामीणों को अब वैकल्पिक मार्गों से लंबी दूरी तय कर मुख्यालय तक पहुंचना पड़ रहा है. कई लोगों को करीब 100 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर करना पड़ रहा है, जिससे समय और आर्थिक नुकसान दोनों बढ़ गए हैं.

बारिश के दौरान क्षेत्र में पानी का बहाव इतना तेज था कि पुलिया में लगे बड़े सीमेंट पाइप भी बह गए. सूचना मिलने के बाद प्रशासन और संबंधित विभागों की टीम मौके पर पहुंची तथा स्थिति का जायजा लिया. सुरक्षा के मद्देनजर मार्ग पर आवागमन बंद कर दिया गया है. 

ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में इस मार्ग पर समस्या उत्पन्न होती है, लेकिन स्थायी समाधान नहीं किया जाता. लोगों ने प्रशासन से जल्द पुलिया का पुनर्निर्माण कर आवागमन बहाल करने की मांग की है, ताकि क्षेत्र के हजारों लोगों को राहत मिल सके.

ये भी पढ़ें-: Video: बारात में कार की छत पर रख चलाया पटाखा, हो गया हादसा

Topics mentioned in this article