नशा बेचने से टोका तो 17 साल के किशोर की चाक़ू से कर दी हत्या, जयपुर की भट्टा बस्ती का मामला 

मृतक आदिल ने दोनों आरोपियों को नशा बेचने से रोका था. इसके बाद दोनों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की बहन ने बताया कि आदिल ने कहा था कि रमजान का महीना चल रहा है, यहां नशा नहीं बेचना चाहिए

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
17 साल के आदिल की हत्या कर दी गई

Jaipur News: राजधानी जयपुर के भट्टा बस्ती इलाके में 17 वर्षीय आदिल की चाकुओं से गोदकर हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने दो आरोपियों को डिटेन किया है. मृतक और आरोपी सभी एक ही कॉलोनी के रहने वाले हैं. आरोपी इलाके में नशा बेचते थे. मृतक ने उन्हें नशा बेचने से टोका, जिस बात पर हत्या की गई. देखिए हमारी रिपोर्ट.

भोमिया बस्ती में मृतक आदिल को नशे के खिलाफ बोलना इतना महंगा पड़ गया कि उसे इसकी कीमत अपनी जान देकर चुकानी पड़ी. दरअसल, कॉलोनी के ही आरोपियों से आदिल का झगड़ा हो गया और देखते ही देखते झगड़ा खूनी खेल में बदल गया. कॉलोनी के समीर और अरबाज ने आदिल को चाकू से गोदकर हत्या कर दी और फरार हो गए. परिजनों ने भट्टा बस्ती थाने में नामजद मुकदमा दर्ज करवाया है. पुलिस ने दोनों आरोपियों को डिटेन कर लिया है.

Advertisement

आदिल ने नशा बेचने से रोका 

मृतक आदिल ने दोनों आरोपियों को नशा बेचने से रोका था. इसके बाद दोनों ने चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी. मृतक की बहन ने बताया कि आदिल ने कहा था कि रमजान का महीना चल रहा है, यहां नशा नहीं बेचना चाहिए. इसके बाद दोनों आरोपी आक्रोशित हो गए और थोड़ी देर बाद चाकू लेकर आए तथा आदिल की हत्या कर दी. हत्या के बाद इलाके में सनसनी फैल गई. लोगों ने प्रदर्शन किया. पुलिस ने इलाके में अतिरिक्त जाप्ता तैनात किया है और लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है.

पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है

वारदात में दो से अधिक आरोपियों के शामिल होने की संभावना है. पुलिस इलाके में लगे CCTV फुटेज खंगाल रही है. इससे पहले जयपुर के ब्रह्मपुरी इलाके में भी नशा बेचने को लेकर हत्या की वारदात हुई थी और अब भट्टा बस्ती इलाके में उसी प्रकार की घटना सामने आई है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.