नागौर में शहर के बीच घर में लगा दी नशे की फैक्ट्री, 389 ग्राम MDMA बरामद

नागौर पुलिस ने दीप कॉलोनी में चल रहे एक अवैध MDMA बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है और मौके से 389.15 ग्राम MDMA बरामद किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
घर के अंदर 22 तरह की चीजें पकड़ी गईं
NDTV

राजस्थान के नागौर जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान “ऑपरेशन नशा मुक्त नागौर” के तहत नागौर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने शहर के अंदर ही नशीले पदार्थ बनानेवाली एक फैक्ट्री को पकड़ा है. साथ ही मौके से बड़ी मात्रा में MDMA ड्रग्स, हथियार, केमिकल और लहभग दो दर्जन अन्य सामग्रियां बरामद की हैं. एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया है और अब पुलिस आगे जांच कर पता लगा रही है कि इस अवैध गतिविधि में लिप्त दूसरे लोग कौन हैं. 

मुखबिर से मिली सूचना पर कार्रवाई

नागौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आसाराम चौधरी ने बताया कि पुलिस के पास ऐसी सूचना मिली थी कि नागौर में एक घर में अवैध मादक पदार्थ निर्माण और बिक्री की सूचना मिली थी. सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दीप कॉलोनी में कार्रवाई करते हुए एक स्थान पर दबिश दी. तलाशी के दौरान MDMA के अलावा इसके निर्माण में उपयोग होने वाले विभिन्न केमिकल और अन्य सामग्री बरामद की गई.

Advertisement

पुलिस को मुखबिरों से इस घर के अंदर अवैध गतिविधियों की खबर मिली थी
Photo Credit: NDTV

आरोपी गिरफ्तार

कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक आरोपी महावीर जाट को गिरफ्तार किया है. साथ ही वहां से पुलिस ने हथियार भी बरामद किए हैं जिनमें एक पिस्टल, कई जिंदा कारतूस और खाली खोल शामिल हैं. इसके अलावा 1 लाख 80 रुपये से अधिक की नकदी तथा प्रतिबंधित ट्रामाडोल कैप्सूल सहित कुल 22 तरह की सामग्री जब्त की गई.

पुलिस अब बरामद सामग्री के स्रोत, MDMA निर्माण के नेटवर्क, सप्लाई चेन और इसमें शामिल अन्य लोगों के संबंध में पूछताछ कर रही है. पुलिस ने इश कार्रवाई को जिले में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है और उसे उम्मीद है कि बहुत जल्द पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश करने में कामयाबी मिलेगी.

ये भी पढ़ें-: जैसलमेर में आग का गोला बनी चलती स्कूल बस, ड्राइवर ने समय रहते बच्चों को बचाया; जल गईं किताबें

Topics mentioned in this article