ACB की कार्रवाई, फलोदी में MLC रिपोर्ट के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगने के आरोप में डॉक्टर ट्रैप

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को उसके घर पर ही पकड़ लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

Phalodi News: जिला अस्पताल फलोदी में कार्यरत चिकित्सक डॉ. जितेंद्र गौड़ को भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने रिश्वत लेने के आरोप में ट्रैप कर लिया. डॉक्टर पर आरोप है कि उन्होंने मारपीट के एक मामले में एमएलसी रिपोर्ट परिवादियों के पक्ष में तैयार करने के बदले 7 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी. प्राप्त जानकारी के अनुसार परिवादियों ने एसीबी को शिकायत दी थी कि जिला अस्पताल में तैनात डॉ. जितेंद्र गौड़ मारपीट के मामले में एमएलसी रिपोर्ट अनुकूल बनाने के बदले नकद राशि की मांग कर रहे हैं. शिकायत में बताया गया कि डॉक्टर द्वारा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में 7 हजार रुपये मांगे गए थे.

एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया

शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का गोपनीय सत्यापन कराया. सत्यापन में शिकायत सही पाए जाने पर एसीबी की टीम ने ट्रैप की योजना बनाई और कार्रवाई करते हुए डॉक्टर को उसके घर पर ही पकड़ लिया. एसीबी के सीआई अनिल बिश्नोई के नेतृत्व में टीम ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया. कार्रवाई के बाद आरोपी डॉक्टर को हिरासत में लेकर आगे की पूछताछ के लिए पुलिस थाना फलोदी लाया गया.

Advertisement

एमएलसी रिपोर्ट बनाने के बदले पैसे मांगने की शिकायत

सीआई अनिल बिश्नोई ने बताया कि एमएलसी रिपोर्ट बनाने के बदले पैसे मांगने की शिकायत मिलने के बाद सत्यापन कराया गया था. शिकायत सही पाए जाने पर ट्रैप की कार्रवाई की गई है और फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है. इस कार्रवाई के बाद जिला अस्पताल और आसपास के क्षेत्र में चर्चा का माहौल है. एसीबी की टीम मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है तथा आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

यह भी पढ़ें- वायरल मैसेज के बाद गैस एजेंसी के बाहर लंबी कतारें, गाड़ी के शीशे फोड़े; प्रशासन की अपील- अफवाह पर ध्यान ना दें