ACB Action: SHO के बाद 12000 रुपये रिश्वत लेते पकड़ा गया ASI, उदयपुर के बाद भरतपुर में ACB की बड़ी कार्रवाई

एसीबी की टीम ने ASI प्रवीण शर्मा को 12000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटना भरतपुर के रुपबास थाने की है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
राजस्थान पुलिस का ASI गिरफ्तार

ACB Action: राजस्थान में एसीबी की टीम एक बार फिर पुलिस महकमे में भ्रष्ट अधिकारियों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है. एसीबी ने उदयपुर में एक SHO और कांस्टेबल को 8 लाख रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है. वहीं दूसरी ओर सोमवार (23 मार्च) को भरतपुर में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ASI को ट्रैप किया है. एसीबी की टीम ने ASI प्रवीण शर्मा को 12000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. घटना भरतपुर के रुपबास थाने की है.

आरोपी का नाम FIR से निकालने के नाम पर रिश्वत की मांग

बताया जा रहा है कि एसीबी की टीम को शिकायत मिली थी कि FIR फाइल से आरोपी का नाम निकलवाने के एवज में ASI प्रवीण शर्मा परिवादी से रिश्वत की मांग कर रहा था. वहीं शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने इसका सत्यापन करवाया, जिसके बाद सोमवार को ट्रैप कार्रवाई की योजना बनाई गई. 

Advertisement

ट्रैप कार्रवाई में रंगे हाथ पकड़ा गया ASI

सोमवार को एडिशनल एसपी अमित सिंह के नेतृत्व में ट्रैप कार्रवाई करते हुए परिवादी से 12000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया. वहीं अब आरोपी ASI प्रवीण शर्मा से पूछताछ की जा रही है. माना जा रहा है कि एसीबी ASI के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर सकती है. वहीं इस खेल में अन्य किसी की संलिप्तता का भी पता लगाया जा रहा है.

यह भी पढ़ेंः ACB Action: 800000 रुपये घूस लेते पकड़ा गया SHO और कांस्टेबल, 2000000 रुपये की थी डिमांड