ACB Action: राजस्थान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम लगातार घूसखोर अधिकारियों और कर्मचारियों पर शिकंजा कस रही है. राज्य सरकार भी अधिकारियों के कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं. जिसके बावजूद भ्रष्टाचार और घूस लेने से बाज नहीं आ रहे. अब ताजा मामला राजधानी जयपुर से ही आया है. जहां पेंशन विभाग के AAO को 10000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है. एसीबी ने आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल एएओ (द्वितीय) पेंशन विभाग लालकोठी जयपुर 10,000 रूपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है.
एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ जयपुर ईकाई द्वारा आज कार्यवाही करते हुये आरोपी राजेश कुमार खण्डेलवाल, एएओ (द्वितीय) पेंशन विभाग, लालकोठी जयपुर को 10.000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों हिरासत में लिया है.
पेंशन के एवज में 10000 रुपये की रिश्वत
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो कि एसीबी चौकी जयपुर नगर चतुर्थ, जयपुर को एक शिकायत मिली की परिवादी के पिताजी की मृत्यु होने के पश्चात् माता को पूर्ण पेंशन नहीं मिल रही थी. उक्त पूरी पेंशन बनाने की एवज में आरोपी राजेश खण्डेलवाल एएओ पेंशन विभाग जयपुर द्वारा परिवादी से पूरी पेंशन बनाने की एवज में दस हजार रुपए तथा पूर्व का एरियर बनाने की एवज में एरियर राशि का दस प्रतिशत के हिसाब से रिश्वत राशि की मांग की जाकर दिनांक 19.01.2026 को हुई मांग के अनुसार सोमवार तारीको आरोपी के द्वारा परिवादी से 10000 रुपए प्राप्त किए. रिश्वत राशि 10000 रुपये बरामद हो चुकी है.
एसीबी ने शिकायत के बाद मामले का सत्यापन किया जिसके बाद अधिकारी को रंगे पकड़ने के लिए ट्रैप जाल बिछाया जिसमें आरोपी रंगे हाथ फंस गया. वहीं AAO राजेश कुमार खण्डेलवाल डिटेन किया गया है. वहीं उससे गहन पूछताछ हो रही है.
यह भी पढ़ेंः 12वीं के पेपर से 4 दिन पहले छात्र ने किया सुसाइड, 1 दिन पहले घर से लौटा था होस्टल