ACB Action: जयपुर में ACB ने चलाया ऑपरेशन 'ऑडी', एक्‍सईएन ने इकट्ठा की अकूत संपत्‍ति‍  

ACB Action: जयपुर के दूदू में कार्यरत PWD के एक्‍सईएन ने आय से अध‍िक संपत्‍ति‍ इकट्ठा की. लग्‍जरी कारें सह‍ित अकूत संपत्‍ति‍ खरीदी है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एसीबी ने जयपुर के दूदू में कार्यरत PWD के एक्‍सईएन के पांच ठ‍िकानों पर छापा मारा.

ACB Action: जयपुर के दूदू में कार्यरत सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) के अधिशासी अभियंता (XEN) हरिप्रसाद मीणा के खिलाफ भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप सामने आए हैं. एसीबी ने जयपुर सहित 5 ठिकानों पर छापेमारी की. अधिकारियों के अनुसार, हरिप्रसाद मीणा ने अपनी ज्ञात आय से लगभग 200 प्रतिशत अधिक संपत्ति अर्जित की है.

उनके पास दो ऑडी कारें, एक स्कॉर्पियो, एक फोर्ड एंडेवर और एक रॉयल एनफील्ड बाइक है, जिनकी कुल अनुमानित कीमत लगभग 2 करोड़ रुपये है.  उन्होंने विदेश यात्राओं और महंगे होटलों में रुकने पर करीब 45 लाख रुपये खर्च किए हैं. 

Advertisement

जयपुर में तीन महंगे फ्लैट 

जयपुर के महल रोड स्थित यूनिक एम्पोरिया और यूनिक न्यू टाउन अपार्टमेंट्स में उन्होंने तीन महंगे फ्लैट खरीदे हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 1.5 करोड़ रुपये है.  इसके अलावा, दौसा जिले के लालसोट तहसील स्थित गांव बगड़ी में उनका एक लग्जरी फार्म हाउस भी है. 

19 बैंकों में खाते  

हरिप्रसाद मीणा और उनके परिवार के 19 बैंकों में खाते पाए गए हैं, जिनमें करोड़ों रुपये का लेनदेन हुआ है.  इन संपत्तियों और वाहनों की खरीद के लिए उन्होंने बैंकों से भारी लोन लिया, जिसे उन्होंने बहुत कम समय में चुका भी दिया. 

ACB ने 5 ठि‍कानों पर ली तलाशी 

  • यूनिक एम्पोरिया, वीआईटी रोड, महिमा पनोरमा के पास, महल गांव रोड, जगतपुरा, जयपुर
  • यूनिक न्यू टाउन, वीआईटी रोड, महिमा पनोरमा के पीछे, जगतपुरा, जयपुर
  • गांव बगड़ी, तहसील लालसोट, जिला दौसा स्थित फार्म हाउस
  • कार्यालय कक्ष: हरिप्रसाद मीणा, अधिशासी अभियंता, पीडब्ल्यूडी, ब्लॉक दूदू, जिला जयपुर
  • किराये का मकान: फ्रेंड्स कॉलोनी, नरैना रोड, दूदू, जयपुर

यह भी पढ़ें: सोशल मीड‍िया से ब‍िल्‍कुल ना खरीदें IPL का टिकट, डीजी क्राइम ने बताया कहां से खरीदें