Rajasthan News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के अलीगंज में एक कमर्शियल बिल्डिंग में स्थित कोचिंग सेंटर और एनीमेशन स्टूडियो में लगी भीषण आग और उसमें 15 से अधिक मासूम छात्रों और युवाओं की दम घुटने से हुई दर्दनाक मौत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है. इस घटना के बाद एक बार फिर देश भर में प्रशासन की आंखे खुली है. ऐसे में प्रशासन बिल्डिंग शेफ्टी को लेकर एक्शन में आ गई है. हालांकि ऐसी घटना देश के कई राज्यों में हो चुकी है. लेकिन ताजा घटना के बाद हमेशा प्रशासन और सरकार एक्शन मोड में आ जाती है और फिर ठंडे बस्ते में चली जाती है.
एक बार फिर लखनऊ में हुए इस भयावह हादसे से सबक लेते हुए जयपुर नगर निगम प्रशासन भी पूरी तरह 'एक्शन मोड' में आ गया है. इसके बाद अलग-अलग भवनों की जांच शुरू हो गई है और नियमों की अनदेखी करने वाले भवनों पर ताला लटकाया जा रहा है.
25 संस्थानों को किया गया सीज
जयपुर नगर निगम की अग्निशमन (फायर) शाखा और प्रवर्तन दस्ते ने शहर के विभिन्न कोचिंग हब और कमर्शियल सेंटर्स पर बड़ा औचक निरीक्षण अभियान चलाया है. सुरक्षा मानकों, आपातकालीन निकासों की कमी और फायर एनओसी की घोर अनदेखी करने वालों के खिलाफ कड़ा रुख अख्तियार करते हुए अग्निशमन शाखा द्वारा अब तक कुल 25 संस्थानों को सीज कर दिया गया है.
छात्रों की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले कोचिंग सेंटर्स के खिलाफ 'जीरो टॉलरेंस' नीति अपनाते हुए नगर निगम की फायर विंग ने मंगलवार एक ही दिन में 18 प्रमुख कोचिंग संस्थानों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज कर दिया. इन सभी संस्थानों में वेंटिलेशन और सुरक्षा मानकों में भारी लापरवाही पाई गई थी.
प्रशासनिक स्तर पर शहर को दो हिस्सों में बांटकर इस व्यापक सीलिंग अभियान को अंजाम दिया गया. नगर निगम जयपुर परकोटे के अंतर्गत आने वाले 10 कोचिंग संस्थानो पर सीलिंग की बड़ी कार्रवाई की गई. इस क्षेत्र में नियमों की धज्जियां उड़ाकर संचालित हो रहे 8 कोचिंग संस्थानों के परिसरों को पूरी तरह बंद कर उन पर ताला जड़ दिया गया.
नियमों की अनदेखी के बाद इन संस्थानों पर हुई कार्रवाई
नगर निगम की अग्निशमन शाखा द्वारा अब तक जिन 25 संस्थानों, बेसमेंट लाइब्रेरियों और रूफटॉप रेस्टोरेंट्स को नियमों की अनदेखी के चलते सीज किया गया है. उनमें गोपालपुरा बाईपास व टोंक रोड क्षेत्र में कई बड़े संस्थान भी हैं.
1. ASP Classes (इन्द्रा टॉवर, त्रिवेणी चौराहा, गोपालपुरा बाईपास)
2. VGP Classes / JJ Classes (जूडियो शोरूम के सामने, गोपालपुरा बाईपास)
3. Rajasthan Jet Classes (गोपालपुरा बाईपास रोड)
4. Mad Guru (गोपालपुरा बाईपास रोड)
5. Aravali Classes (रिद्धि-सिद्धि सर्किल, गोपालपुरा बाईपास)
6. Next Guru (रिद्धि-सिद्धि चौराहा, गोपालपुरा बाईपास)
7. Saini House (मुकेश पंचोली क्लासेस, न्यू सांगानेर रोड, गुर्जर की थड़ी)
8. Career Will Coaching (गोपालपुरा, जयपुर)
9. OTS Adda Class (24 SSC, गोपालपुरा, जयपुर)
10. Kautilyaaa Classes (गोपालपुरा बाईपास रोड, रिद्धि-सिद्धि के पास)
11. Shivalaya Classes (सूर्या नगर, गोपालपुरा बाईपास)
रामबाग मोड़, मुरलीपुरा व अन्य क्षेत्र
12. Kartik Competition Academy (रामबाग मोड़)
13. International Classes (रामबाग मोड़)
14. Gurukul Library (माजी होटल के नीचे, रामबाग मोड़)
15. D.N. Classes (कोचिंग सेंटर, रामबाग मोड़, गोविंदपुरा)
16. D.N. Library (रामबाग मोड़)
17. Maa Saraswati Library (रामबाग मोड़ बत्ती के पास, जगदीश कॉलोनी)
18. Guru Nursing Academy (गुर्जर की थड़ी, होटल होलीडे इन के पास)
19. Saksham Coaching Classes (रोड नंबर 2, मुरलीपुरा)
20. System Institute (SBI बैंक के ऊपर, मुरलीपुरा)
बिना फायर सेफ्टी (NOC) के चल रहे रूफटॉप रेस्टोरेंट और क्लब
21. Masala Trails Rooftop Restaurant (गोपालपुरा बाईपास)
22. Brotzeit 95 Rooftop (Boss Night Club)
23. The Cook Restaurant (सीकर रोड)
24. Kibana Restaurant (गायत्री नगर, दुर्गापुरा)
25. Royal Rajwada Restaurant (आमेर रोड)
गौरतलब है कि लखनऊ के अलीगंज में हुए हादसे की शुरुआती जांच में सामने आया कि कमर्शियल बिल्डिंग के बेसमेंट में शॉर्ट सर्किट हुआ और एंट्री-एग्जिट का रास्ता एक ही होने के कारण पूरी बिल्डिंग में जहरीला धुआं फैल गया, जिससे बच्चों को निकलने का मौका नहीं मिला. जयपुर नगर निगम द्वारा सीज की गई इन अधिकांश कोचिंग और संकरी गलियों में चल रही बेसमेंट लाइब्रेरियों में भी कमोबेश यही लापरवाहियां मिली हैं.
जयपुर में छात्रों की जान जोखिम में डालकर किसी भी संस्थान को चलने की अनुमति नहीं दी जाएगी. जिन भी संस्थानों ने नोटिस के बावजूद फायर हाइड्रेंट्स, अलार्म सिस्टम और इमरजेंसी एग्जिट गेट दुरुस्त नहीं किए हैं, उन पर ताला लटका रहेगा. यह जांच और सीलिंग का अभियान शहर के अन्य इलाकों में भी लगातार जारी रहेगा.
यह भी पढ़ेंः कोटा की दिव्यांशी ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स के लिए राजस्थान की पहली वुशु खिलाड़ी का चयन