एयर इंडिया ने जयपुर-दिल्ली रूट पर नई प्‍लाइट शुरू की, दोपहर 1 बजे भरेगी उड़ान 

यात्रियों को सुबह से देर रात तक दिल्ली जाने के लिए कई विकल्प मिलेंगे. इससे यात्र‍ियों की सुव‍िधा बढ़ जाएगी. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
एयर इंडिया ने जयपुर-दिल्ली रूट पर नई प्‍लाइट शुरू की.
फाइल फोटो

जयपुर से दिल्ली जाने वाले यात्रियों के लिए हवाई कनेक्टिविटी और बेहतर हो गई है.  एयर इंडिया ने जयपुर-दिल्ली रूट पर दोपहर में नई फ्लाइट शुरू की है.  दिल्ली से एआई-1719 दोपहर 1 बजे जयपुर पहुंचेगी, जबकि वापसी में एआई-1844 दोपहर 1:40 बजे दिल्ली के लिए रवाना होगी.  इसके अलावा मंगलवार से शाम के स्लॉट में भी नई फ्लाइट शुरू की गई है. 

रोज 6 फ्लाइट उड़ान भर रही 

अब जयपुर और दिल्ली के बीच रोजाना औसतन 6 फ्लाइट और सप्ताह में करीब 44 फ्लाइट संचालित हो रही हैं.  नए शेड्यूल के अनुसार एयर इंडिया की जयपुर से दिल्ली के लिए फ्लाइट दोपहर 1:40 बजे और शाम करीब 5:10 बजे है.  वहीं, इंडिगो की 6ई-6492 शाम 5:20 बजे और 6ई-2376 रात 10:25 बजे रवाना होती है.  

Advertisement

यात्रियों को होगा फायदा 

दिल्ली एयरपोर्ट से देश के अलग-अलग शहरों के साथ विदेशों के लिए भी बड़ी संख्या में कनेक्टिंग फ्लाइट उपलब्ध हैं.  ऐसे में दोपहर और शाम के समय जयपुर से दिल्ली के लिए विकल्प बढ़ने से कॉर्पोरेट, सरकारी कामकाज और अंतरराष्ट्रीय उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को फायदा होगा. 

विंटर शेड्यूल लागू होने की उम्मीद 

सूत्रों के अनुसार अक्टूबर के अंत तक जयपुर समेत अन्य एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल लागू होने की उम्मीद है.  इसके तहत दिल्ली के लिए कुछ नई फ्लाइट शुरू हो सकती हैं.  इसके अलावा अलग-अलग रूट पर करीब 8 से 10 नई फ्लाइट शुरू होने की संभावना है.  जयपुर एयरपोर्ट प्रबंधन नई उड़ानों के लिए कई एयरलाइंस से बातचीत कर रहा है.  एयरलाइंस भी जयपुर से कुछ नए शहरों के लिए सीधी उड़ान शुरू करने की योजना बना रही हैं. 

यह भी पढ़ें: भाजपा ने जिन्हें बनाया प्रत्याशी उन्हें ही टिकट की खबर नहीं, दो वार्डों में नामांकन तक नहीं

Topics mentioned in this article