रेखा गुप्ता पर आपत्तिजनक कमेंट रीपोस्ट कर फंसे अजमेर बीजेपी के अध्यक्ष, केस दर्ज करने के आदेश

दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता के खिलाफ अमर्यादित पोस्ट के मामले में पीयूष सुराणा जेल में है. कोर्ट के ताजा आदेश के बाद बीजेपी के जिला अध्यक्ष रमेश सोनी की भी मुश्किलें बढ़ सकती हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
कोर्ट ने बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सोनी को भी आरोपी माना है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट वायरल करने के मामले में बड़ी अपडेट सामने आई है. अजमेर के बीजेपी जिला अध्यक्ष रमेश सोनी के खिलाफ कोर्ट ने अहम आदेश दिया है. अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2 के न्यायाधीश रजनीश ने रमेश सोनी को प्रथम दृष्टया आरोपी माना है. न्यायालय ने गंज थाना पुलिस को मुकदमा दर्ज कर जांच करने के ऑर्डर दिए हैं. सुरेश सोनी ने पीयूष सुराणा की विवादित पोस्ट को शेयर किया था, जिसके चलते उनकी मुश्किलें बढ़ गई हैं. 

राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज!

प्रकरण में कांग्रेस के पूर्व आईटी सेल पदाधिकारी पीयूष सुराणा जेल की सलाखों के पीछे हैं. पुलिस ने आईटी एक्ट का मुकदमा दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया था. अदालत के ताजा आदेश के बाद बीजेपी शहर अध्यक्ष के खिलाफ भी कार्रवाई होनी तय है. इससे राजनीतिक गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है.

Advertisement

स्याहीकांड में लाइन हाजिर हो चुके हैं 3 पुलिसकर्मी

मामला लगातार ही सुर्खियों में बना हुआ है. विवादित पोस्ट के बाद पुलिस ने पीयूष सुराणा को हिरासत में लिया था. पुलिस कस्टडी में ही कांग्रेस नेता के ऊपर स्याही फेंकी गई थी. इसके बाद तीन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई. ड्यूटी में लापरवाही मानते हुए तीनों को लाइन हाजिर कर दिया था.

अब रमेश सोनी के खिलाफ होगा एक्शन

परिवादी श्रेयांश सुराणा ने अधिवक्ता वैभव जैन के जरिए अदालत में परिवाद पेश किया था. परिवादी का कहना था कि जिस तरह पीयूष सुराणा के खिलाफ कार्रवाई की गई, उसी तरह रमेश सोनी के खिलाफ भी एक्शन होना चाहिए. अदालत ने सुनवाई के बाद आईटी एक्ट समेत अन्य कई धाराओं में मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया.

यह भी पढ़ेंः स्याही कांड में नया ट्विस्ट; कांग्रेस नेता का पोस्ट आपत्तिजनक तो बीजेपी नेता का रीपोस्ट क्यों नहीं? उठे सवाल