अजमेर में लगे 'अमेरिका और इजरायल मुर्दाबाद' के नारे, ईरान के लीडर खामेनेई के लिए मना मातम- देखें तस्वीरें

राजस्थान के शिया समुदाय ने सड़कों पर उतरकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ नारे लगाए और ईरानी सुप्रीम लीडर खामेनेई को श्रद्धांजलि दी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

अमेरिका और इजरायल के ईरान में संयुक्त सैन्य अभियान को लेकर राजस्थान में भी प्रतिक्रिया हो रही है. इस हमले में ईरान के सर्वोच्च धार्मिक नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई मारे गए थे. खामेनेई की हमले में मौत के बाद राज्य के शिया समुदाय में भारी आक्रोश है. शिया समुदाय ने तीन दिन के शोक का ऐलान किया है. कल, रविवार 1 मार्च की रात शिया समुदाय ने राजस्थान में अजमेर समेत कई शहरों में शोक शोक सभाओं का आयोजन किया और सड़कों पर उतरकर अमेरिका और इजरायल का विरोध किया.

शिया समुदाय के लोगों ने ईरानी नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि दी

तीन दिन के लिए राजस्थान में शोक

अजमेर में बड़ी संख्या में शिया समाज के लोगों ने कैंडल मार्च किया और ईरानी नेता खामेनेई को श्रद्धांजलि दी. शिया धर्मगुरु मौलाना काजिम अली जैदी ने कहा कि राजस्थान में तीन दिनों के शोक का ऐलान किया गया है. इस दौरान खामेनेई और उनके करीबियों की शहादत को याद कर कुरान का पाठ किया जाएगा और श्रद्धांजलि दी जाएगी.

हाथों में मोमबत्तियां लेकर मार्च करतीं शिया महिलाएं

शिया समुदाय के हर उम्र के लोगों और महिलाओं ने हाथों में मोमबत्तियां लेकर कैंडल मार्च निकाला. उन्होंने हाथों में ईरानी नेता खामेनेई की तस्वीरें थामी हुई थीं और उनके लिए जिंदाबाद के नारे लगा रहे थे. वक्ताओं ने खामेनेई के निधन पर गहरा शोक जताते हुए इसे पूरी कौम के लिए अपूरणीय क्षति बताया. उन्होंने कहा कि रमजान के महीने में हुई यह शहादत याद रखी जाएगी.

प्रदर्शनकारियों ने अमेरिका और इजरायल के नेताओं के पुतले फूंके

इजरायल और अमेरिका के विरोध में नारे

साथ ही, शिया समुदाय के लोगों ने इजरायल और अमेरिका की जमकर निंदा की. उन्होंने हाथों में तख्तियां लेकर अमेरिका और इजरायल के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए. उन्होंने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और इजरायल के राष्ट्रपति बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए.

Advertisement

प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाने के साथ अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और इजरायली राष्ट्रपति नेतन्याहू को पुतलों को भी फूंका. आयोजकों ने कहा कि उन्होंने शांति और एकता के साथ अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि इसके लिए प्रशासन से अनुमति ली गई थी उनकी निगरानी में कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

ये भी पढ़ें-: Iran-Israel War: ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में फंसे जोधपुर के 120 श्रद्धालु, होली गीतों से संतों ने बंधाया ढाढस; देखें वीडियो

Advertisement