Rajasthan: घर में लगा था सोलर प्लांट, फिर भी थमा दिया 39,93,401 रु का बिजली बिल, देखते ही परिवार के उड़े होश

Rajasthan News: राजस्थान के अजमेर जिले के फकीरा खेड़ा में एक उपभोक्ता को 39 लाख 93 हजार रुपये का बिजली बिल थमा दिया गया. इतनी बड़ी रकम देखकर परिवार के होश उड़ गए.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बिजली बिल 39 लाख 93 हजार 401 रुपए
NDTV

Ajmer Electricity Bill: राजस्थान के अजमेर जिले के फकीरा खेड़ा क्षेत्र में आज (सोमवार) एक परिवार के उस समय होश उड़ गए, जब उनके हाथ में बिजली विभाग की तरफ से लाखों का बिल थमा दिया. जिसे देखकर परिजनों ने सर पकड़ लिया. यह बिजली बिल 39 लाख 93 हजार 401 रुपए पहुंच गया. जिसका कनेक्शन उपभोक्ता शाहीन के नाम पर है.

एक महीने का लाखों का बिल परिवार ने पकड़ लिया सिर

 मामले को लेकर परिवार के सदस्य मोहम्मद नासिर ने बताया कि दो दिन पहले अप्रैल महीने का बिजली का बिल जैसे ही घर पहुंचा उसे देख सभी लोग हैरान रह गए, क्योंकि उनके घर पर सोलर प्लांट भी लगा हुआ है और सामान्य तौर पर बहुत कम बिजली बिल आता है. लाखों रुपए का बिल देखकर परिवार चिंता में पड़ गया. परिवार का कहना है कि इतनी बड़ी राशि का बिल देख पहले तो उन्हें किसी बड़ी गड़बड़ी या कनेक्शन में समस्या की आशंका हुई. जिसके तहत उन्होंने तुरंत संबंधित टाटा पावर कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज करवाई गई.

बिजली बिल 39 लाख 93 हजार 401 रुपए
Photo Credit: NDtv

शिकायत के बाद हुआ सुधार

मामले की शिकायत के बाद टाटा पावर विभाग ने बिल की जांच की. करीब दो दिन बाद विभाग की ओर से बिल में सुधार किया गया और नया बिल मात्र 421 रुपए जारी किया गया. संशोधित बिल मिलने के बाद परिवार ने राहत की सांस ली. 

Advertisement

 421 रुपए का नया बिल देख मिली राहत

मिली जानकारी में सामने आया कि विभाग के नए सॉफ्टवेयर में तकनीकी खराबी के कारण परिवार के नाम पर लाखों रुपए का गलत बिल जनरेट हो गया था. शिकायत दर्ज कराने पर संबंधित अधिकारियों ने भी अपनी गलती स्वीकार की. इसे तकनीकी गलती बताते हुए उसे ठीक किया. जिसके बाद में उपभोक्ता को तुरंत नया सही बिल 421 रुपए का  दिया. जिसे जमा करवाकर उपभोक्ता ने राहत की सांस ली.  इस घटना के बाद क्षेत्र में बिजली बिलों की तकनीकी गड़बड़ियों को लेकर चर्चा तेज हो गई है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान विधानसभा का नया LOGO, असेंबली के 75 साल पूरे होने पर राज्यपाल ने किया लॉन्च

Topics mentioned in this article