Rajasthan: किशनगढ़ में आधी रात में नीलगाय के अंगों को बेरहमी से काटा, अंधेरे का फायदा उठाकर तस्कर फरार

Rajasthan news: अजमेर के किशनगढ़ में एक नीलगाय को काटने का मामला सामने आया है. बताया जा रहा है कि आरोपियों ने नीलगाय का शिकार करते हुए उसके अंगों को बेरहमी से काटते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Ajmer Nilgai Hunting News
Chatgpt

Ajmer Nilgai Hunting News: अजमेर के किशनगढ़ में एक नीलगाय की हत्या का मामला सामने आया है, घटना रात करीब 1 बजे बांदरसिंदरी थाना इलाके के नोरया बालाजी के सामने वाले इलाके में हुई. जहां गौरक्षा दल को दो अनजान लोगों द्वारा नीलगाय की हत्या की सूचना मिली. मामले को गंभीरता से लेते हुए जब पुलिस मौके पर पहुंची और वहां का नजारा देखा तो दिल दहला देने वाला था.

अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी फरार

मामले को लेकर गौरक्षक दल ने जानकारी दी की घटनास्थल पर पहुंचने से पहले ही आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो चुके थे. आरोपियों ने  नीलगाय का शिकार करते हुए उसके अंगों को बेरहमी से काटते हुए क्रूरता की सारी हदें पार कर दीं. इस घटना के तुरंत बाद गौ रक्षा दल ने तुरंत फॉरेस्ट विभाग और नजदीकी बांदरसिंदरी थाना पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया.

वन्यजीव संरक्षण पर फिर उठे सवाल

नीलगाय संरक्षित वन्यजीवों में शामिल है और इसका शिकार वन्यजीव संरक्षण कानून के तहत गंभीर अपराध माना जाता है। इसके बावजूद रात के अंधेरे में इस तरह की घटनाएं सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करती हैं. स्थानीय लोगों का कहना है कि क्षेत्र में पहले भी अवैध शिकार की आशंका जताई जाती रही है, लेकिन सख्त निगरानी के अभाव में शिकारी सक्रिय हैं.

आरोपियों की तलाश तेज

कार्रवाई के दौरान गौ रक्षा दल ने आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी और क्षेत्र में रात के समय पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है. इस दौरान टीम के   राजू खटाना, अशोक गोरमत, राधेश्याम जयमल, विशाल टाक, पुखराज मेघवाल, इंद्र मेघवाल और सोनू सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे.

Advertisement

नीलगाय को मारकर उसकी चमड़ी उतारी जा रही थी

बांदरसिंदरी थाना के थाना प्रभारी दयाराम चौधरी ने बताया कि देर रात सूचना मिली थी कि नीलगाय को मारकर उसकी चमड़ी उतारी जा रही है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और पूरे क्षेत्र की जांच-पड़ताल की. मौके पर पहुंचकर देखा गया कि नीलगाय मृत अवस्था में पड़ी थी. आसपास के ग्रामीणों से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि नीलगाय की मौत दोपहर के समय ही हो चुकी थी.

मौके से हथियार बरामद 

वनपाल नंदलाल चौधरी के अनुसार, रात करीब 1:30 बजे पुलिस से सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुंची. जांच में नीलगाय की खाल पूरी तरह उतरी मिली. गले पर गहरे घाव और रौंदे जाने के निशान पाए गए. मौके से एक धारदार हथियार भी बरामद किया गया है, जिसे जब्त कर लिया गया है.

Advertisement

आरोपियों की तलाश शुरू

आगे की जानकारी देते हुए  थाना प्रभारी ने बताया कि फिलहाल पुलिस और वन विभाग ने संयुक्त रूप से आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. आसपास के क्षेत्र में संदिग्ध गतिविधियों और संभावित भागने के रास्तों की जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें: राजस्थान में घर खरीदने का सुनहरा मौका! सरकार ने किया नई आवासीय योजनाओं का ऐलान, इन शहरों की बदल जाएगी सूरत

Advertisement

Topics mentioned in this article