Jodhpur News: देश में तीन राज्यों में हाल ही में हुए विधानसभा चुनाव में राजस्थान सहित छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश में भाजपा को मिली प्रचंड जीत के बाद अब लोकसभा चुनाव को लेकर भी भाजपा पूरी चुनावी मोड में नजर आ रही है जहां बात करें केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत के गृह जिले जोधपुर की तो बुधवार को भाजपा जिला संगठन की ओर से प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत के उपलक्ष में केशव परिसर स्थित आदर्श विद्या मंदिर में विजय-उत्सव के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम व स्नेहभोज का आयोजन किया गया. वहीं, भाजपा के इस कार्यक्रम को 'मिशन 2024' से जोड़कर कहीं सियासी मायने भी निकल जा रहे हैं.
मिशन 2024 को लेकर कार्यकर्ताओं में जोश
जोधपुर के भाजपा जिला संगठन की ओर से आयोजित किए गए इस विजय-उत्सव के व सांस्कृतिक कार्यक्रम पूर्ण रूप से राम मय माहौल में रहा जहां सांस्कृतिक संध्या में भगवान राम के भजनों से सम्पूर्ण केशव परिसर राम मय माहौल में डूबा नजर आया कार्यक्रम में जिले के तमाम भाजपा के नए और पुराने कार्यकर्ताओ विषम्मिलित हुए जहां 'मिशन 2024' के सियासी संदेश को देखते हुए भाजपा के कार्यकर्ताओं में भी केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने राम मय माहौल का 'मास्टर स्ट्रोक' खेलते हुए कार्यकर्ताओं में जोश भरा.
भाजपा के विजय उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने संबोधित करते हुए कहा कि भारत अमृत काल में प्रवेश कर चुका है देश विकसित होने की राह पर आगे बढ़ रहा है प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का सपना वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने का है हम सभी पार्टी कार्यकर्ताओं को इसे साकार करने के लिए दृढ़संकल्पित होकर काम करने की जरूरत है.
केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि भारत की प्रतिष्ठा पूरे विश्व में बढ़ रही है अब पूरी दुनिया यह बात मान चुकी है इस देश की इस प्रतिष्ठा को आगे बढ़ाने के लिए हम सबको अपना अपना योगदान देना है सभी देशवासियों को चाहे वह किसी भी क्षेत्र में हो देश के लिए सर्वश्रेष्ठ देना होगा
अयोध्या में राम मंदिर में भगवान राम की प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा पर बधाई देते हुए शेखावत ने कहा कि 500 सालों का संघर्ष प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने संकल्प से सिद्ध किया है राम मंदिर बनाने में कई कार्यकर्ताओं ने व्यक्तिगत भागीदारी निभाई अब हम रामराज्य की ओर बढ़ने वाले हैं अमृतकाल में प्रवेश कर चुका विकसित भारत बनाएंगे इसके लिए संकल्पित होकर काम करेंगे.
भाजपा की विजय उत्सव की जानकारी देते हुए जिला अध्यक्ष देवेंद्र सालेचा ने बताया कि इस बार विधानसभा के चुनाव में राजस्थान में भाजपा की प्रचंड बहुमत की सरकार बनी है और इस सरकार को बनाने में भाजपा के निष्ठावान कार्यकर्ताओं का बहुमूल्य योगदान रहा है उन सभी कार्यकर्ताओं के सम्मान में यह कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ओर इस विजय उत्सव कार्यक्रम में हजारों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने उत्साह से भाग लिया है.
यह भी पढ़ेंः राजस्थान के सीएम भजन लाल शर्मा को मिली जान से मारने की धमकी, सेंट्रल जेल से किया गया फोन