अलवर: जोहड़ में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत, मौके पर पहुंचे मंत्री किरोड़ी लाल मीणा

जोहड़ में डूबकर मासूमों की मौत पर प्रशासन से बात की गई है कि जल्द से जल्द इस जोहड़ को या तो बंद किया जाए या उसकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जोहड़ में डूबने से 2 मासूम बच्चों की मौत

Rajasthan News: अलवर जिले के लक्ष्मणगढ़ क्षेत्र के गांव रसूलपुर में सोमवार को एक अत्यंत दर्दनाक हादसा हो गया. गांव के कुछ बच्चे खेलते हुए जोहड़ के पास नहाने चले गए. इसी दौरान दो मासूम बच्चे जोहड़ में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को जोहड़ से बाहर निकाला. लेकिन तब तक दोनों की दम घुटने से मौत हो चुकी थी. इस हादसे से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई. मृतकों की उम्र 8 से 12 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

पीड़ित परिवार को हर संभव मदद का भरोसा

उधर मासूम बच्चों के डूबने से मौत की सूचना पर कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और राजगढ़ विधायक मांगीलाल मीणा तुरंत मौके पर पहुंचे. उनके साथ जिला प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे. मंत्री किरोड़ी लाल मीणा और विधायक मांगीलाल मीणा ने मृत बच्चों के परिवारजनों से मिलकर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव मदद का भरोसा दिलाया.

Advertisement

दोनों नेताओं ने प्रशासन को घटना की गहन जांच करने और जोहड़ में बच्चों के डूबने का कारण पता लगाने के सख्त निर्देश दिए. साथ ही जोहड़ की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाए और भविष्य में ऐसे हादसों को रोकने के लिए तत्काल कदम उठाने को कहा. किरोड़ी लाल ने हादसे पर दुख व्यक्त करते हुए कहा कि राजगढ़–लक्ष्मणगढ़ विधानसभा क्षेत्र के ग्राम रसूलपुर में पुरण जी बलाई के दो बेटों के दुर्घटनावश जलाशय में गिरने की दुखद घटना हुई है. सूचना पर मैं जिला प्रशासन और SDRF टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचा, लेकिन दुर्भाग्यवश तब तक दोनों किशोरों की मौत हो चुकी थी.

जोहड़ की सुरक्षा के इंतजाम करने के निर्देश

वहीं, विधायक मांगीलाल मीणा ने कहा, “यह बेहद दुखद घटना है. दो मासूमों का जाना पूरे क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है. प्रशासन से बात की गई है कि जल्द से जल्द इस जोहड़ को या तो बंद किया जाए या उसकी सुरक्षा के पूरे इंतजाम किए जाएं.” SDM लक्ष्मणगढ़ ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृत बच्चों के परिजनों को तत्काल आर्थिक सहायता मुहैया कराई जाएगी.

यह भी पढे़ं-

पत्नी ने गेहूं से भरे कट्टे में छिपाए 15 लाख के जेवर, पति ने गहने समेत बोरा व्यापारी को बेचा

हिस्ट्रीशीटर कमल मीणा सिरसी पर फ़ायरिंग के तीन दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ, मुख्य आरोपी राहुल मीणा फरार

Advertisement