जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस की रेड, ISISI से जुड़े सोशल मीडिया संगठन का युवक पकड़ा गया

जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बीते मंगलवार (24 मार्च) रात को छापेमारी की थी. इसमें युवक जीशान को पकड़ा गया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
जोधपुर में पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Rajasthan News: राजस्थान के जोधपुर से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां आंध्र प्रदेश से आई पुलिस की टीम ने बड़ी छापेमारी की है. जिसमें स्थानीय पुलिस की मदद से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISISI से जुड़े एक सोशल मीडिया संगठन के युवक को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि आंध्र प्रदेश पुलिस द्वारा पकड़े गए युवक का अन्य युवक से संपर्क के आधार पर पुलिस ने पहुंच बनाई जिसके बाद वह पकड़ा गया है. इस मामले में अब पुलिस गहन जांच कर रही है.

जोधपुर में आंध्र प्रदेश पुलिस ने स्थानीय पुलिस के सहयोग से बीते मंगलवार (24 मार्च) रात को छापेमारी की थी. इसमें युवक जीशान को पकड़ा गया है. अब उससे गहन पूछताछ की जा रही है. बताया जाता है कि वह सोशल मीडिया संगठन के लिए काम कर रहा था, जो ISIS से जुड़ा था.

Advertisement

आंध्र प्रदेश पुलिस ने 24 मार्च को मारी रेड

सदर बाजार थाना अधिकारी माणक राम ने बताया कि कल (24 मार्च) रात को आंध्र प्रदेश की पुलिस यहां आई थी. उनसे साथ स्थानीय पुलिस ने नई सड़क के पास से 19 वर्षीय युवक जीशान को पकड़ा है. बताया जा रहा है कि जीशान ISIS की विचारधारा से जुड़े ग्रुप का एडमिन था. जिसमें वीडियो ओर नोट्स के जरिए कट्टरपंथी विचारधारा को आगे बढ़ाता था. जीशान BENX com से एक प्लेटफार्म से जुड़ा हुआ था. जिसका वो एडमिन भी था.

जीशान के खिलाफ मिले पुलिस को सबूत

अब यह पूरा मामला संदिग्ध तौर पर देखा जा रहा है. क्योंकि जीशान के खिलाफ ऐसे सबूत हाथ लगे हैं जो कई सवाल खड़े करते हैं. वहीं मामले में अब आंध्र प्रदेश पुलिस पूरी कार्रवाई कर रही है. देखना यह होगा कि राजस्थान पुलिस द्वारा इस मामले में क्या करती है और जीशान से इस मामले में क्या खुलासा कर सकता है.

यह भी पढ़ेंः पाकिस्तानी आतंकी भट्टी से संपर्क साधने के प्रयास में पुलिस के रडार पर आया हनुमानगढ़ का युवक, राजद्रोह का मुकदमा दर्ज