ANM की CHC के सरकारी क्‍वार्टर में म‍िली लाश, पर‍िजन बोले- डॉक्‍टर ने रेप के बाद मार डाला

सीएचसी के डॉक्‍टर और एएनएम के बीच प‍िछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. उसने शादी की बात की तो डाॅक्टर ने मना कर दिया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

उदयपुर के कानोड़ थाना क्षेत्र में एएनएम अनीता मीणा की संदिग्ध पर‍िस्‍थ‍ित‍ियों में मौत हो गई. सीएचसी के सरकारी क्‍वार्टर में उसकी लाश म‍िली. अनीता मीणा के परिजनों ने डॉक्टर पर दुष्कर्म और हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है. पर‍िजनों का आरोप है क‍ि डॉक्‍टर ने रेप करने के बाद मार डाला. पुलिस जांच शुरू कर दी. 

डॉक्टर ने खुद फोन किया 

एएनएम अनीता की राजपुरा में पोस्टिंग थी, और उसका शव सीएचसी कानोड में कार्यरत डॉक्टर सुरेंद्र बिजानिया के सरकारी क्वार्टर में मिला. दोनों के बीच एक साल से प्रेम प्रसंग होने की भी बात सामने आई है. अनीता की मौत की सूचना भी डॉक्टर सुरेंद्र ने पुलिस और अनीता के परिजनों को दी थी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. चित्तौड़गढ़ जिले के मंगलवाद एरिया से पुलिस ने उसे पकड़ा, और उदयपुर के कानोड़ थाने लेकर आई.

Advertisement

शादी के लिए डॉक्टर ने किया आनाकानी 

एएसपी अंजना सुखवाल ने बताया कि प्राथमिक पूछताछ में सामने आया कि अनीता और सुरेंद्र के बीच में रात को झगड़ा हुआ था. दोनों में एक साल से प्रेम-प्रसंग चल रहा था. अनीता ने शादी के लिए कहा, लेकिन सुरेंद्र आनाकानी कर रहा था. इसके बाद ही दोनों के बीच झगड़ा हुआ. 

सीढ़ियों पर पड़ी थी लाश 

रात को सुरेंद्र ने अनीता के भाई को कॉल किया, और बताया कि अनीता ने फंदे से लटककर सुसाइड कर लिया है, और शव को उतार रहा हूं. अनीता के भाई ने कहा वहीं रहने दो. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई, और रात को पुलिस क्वार्टर पहुंची. अनीता का शव क्वार्टर के बाहर सीढ़ियों पर पड़ा था. आधा फंदा गले में और आधा पंखे पर लटका हुआ था. इसके बाद पुलिस ने शव को मोर्चरी पहुंचाया. परिजन भी मोर्चरी पहुंचे.

फरार हो गया था डॉक्टर 

डॉक्टर सुरेंद्र शव को छोड़कर फरार हो गया था. पुलिस ने चित्तौड़गढ़ पुलिस को इसके बारे में सूचना दी.  मंगलवाड़ थाना पुलिस डॉक्टर सुरेंद्र को पकड़ा. अब परिजनों ने उदयपुर एमबी हॉस्पिटल में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम की मांग की है, और दुष्कर्म कर हत्या की रिपोर्ट दी है. पुलिस जांच में जुटी है. यह भी सामने आया कि आरोपी डॉक्टर सुरेंद्र की नाइट ड्यूटी थी, जिसे वह बीच में ही छोड़कर चला गया था.

यह भी पढ़ें: छात्राओं की सुरक्षा पर श‍िक्षा व‍िभाग का बड़ा कदम, गर्ल्‍स स्‍कूल और हॉस्‍टल में नया न‍ियम लागू 

Advertisement