डीग में सेना के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग से मचा हड़कंप, मथुरा से जयपुर जा रहे थे ब्रिगेडियर

Rajasthan News: डीग जिले में अचानक आर्मी के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. यह हेलीकॉप्टर ब्रिगेडियर मनजीत दास को मथुरा से जयपुर ले जाया जा रहा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
सेना के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग
NDTV

Army helicopter Emercency Landing in Deeg: राजस्थान के डीग जिले की पला हवाई पट्टी पर सोमवार दोपहर अचानक से हड़ंकप मच गया जब आर्मी के एक हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. जिसे देखने लिए पूरा इलाका एक्ट्ठा हो गया था. यह हेलीकॉप्टर ब्रिगेडियर मनजीत दास को मथुरा से जयपुर ले जाया जा रहा था.

तकनीकी खराबी के कारण हुई इमरजेंसी लैंडिंग

मिली जानकारी के अनुसार, उड़ान के दौरान हेलीकॉप्टर में अचानक से तकनीकी खराबी आने के बाद पायलट ने सावधानी दिखाते हुए  डीग जिले की पला हवाई पट्टी पर हेलीकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग करवाई. अचानक हुई इस लैडिंग की सूचना जैसे ही प्रशासन को मिली तो हड़कंप मच गया था. 

Advertisement

प्रशासन तुरंत मौके पर पहुंचा

आनन फानन में घटना की सूचना मिलते ही कुम्हेर प्रशासन के आला अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे.  मामले को लेकर कुम्हेर प्रशासन ने बताया कि हेलिकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई थी, जिसके चलते पायलट को आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी. कुछ देर बाद, आर्मी का एक दूसरा हेलीकॉप्टर भी पला हवाई पट्टी पर उतरा.और उसमें सवार जवानों को लेकर जयपुर के लिए रवाना हो गया.

तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम जारी

खराब हुए पहले हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी को ठीक करने का काम जारी है. मौके पर मौजूद उपखंड अधिकारी, तहसीलदार और राजस्व टीम के साथ पुलिस प्रशासन ने ग्रामीणों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रशासन ने आवश्यक कदम उठाए.

यह भी पढ़ें: एक ही जगह से 4 घंटे में 250 कैब बुक, जयपुर में टैक्सी ड्राइवर भी 'घोस्ट बुकिंग' से हैरान

यह भी पढ़ें: जयपुर में हिरासत में लिये गए 70 मकान मालिक, चेतावनी के बाद पुलिस का एक्शन शुरू

Advertisement
Topics mentioned in this article