राजस्थान के बालोतरा में दर्दनाक घटना, घर से खेलने गए 3 मासूमों की सीवरेज के गंदे पानी में डूबने से मौत

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा क्षेत्र स्थित मंडापुरा गांव में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा गया है, जिससे तीन मासूमों की मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, मासूम बच्चों की घर के पास में ही बने सीवरेज के गंदे पानी से भरे गहरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई. एक साथ तीन बच्चों की मौत की खबर से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई, जबकि परिजनो कंरो रो कर बुरा हाल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही एसपी रमेश एसडीएम राजेश कुमार विश्नोई और पचपदरा थानाधिकारी गीता कुमारी मौके पर पहुंचे. पुलिस ने तीनों शवों को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाकर पोस्टमार्टम एवं अन्य कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

घर से खेलने निकले थे तीनों मासूम

जानकारी के अनुसार, मंडापुरा के भील बस्ती निवासी किशन (8) पुत्र गिरधारीराम भील, सोहन (7) पुत्र खेताराम भील और विकास (9) पुत्र गोविंद भील मंगलवार दोपहर करीब एक बजे घर से खेलने के लिए निकले थे. काफी देर तक बच्चे घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की. दोपहर से शाम तक परिजन और ग्रामीण आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की खोजबीन करते रहे, लेकिन उनका कोई सुराग नहीं मिला. इसी दौरान घर के समीप स्थित सीवरेज के गंदे पानी से भरे गड्ढे के पास बच्चों की चप्पलें पानी में तैरती दिखाई दीं. इससे अनहोनी की आशंका गहरा गई.

Advertisement

गड्ढे में तीनों मासूमों की डूबने से दर्दनाक मौत

ग्रामीणों ने तत्काल प्रशासन और पुलिस को सूचना दी.सूचना मिलते ही पचपदरा पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए. ग्रामीणों और स्थानीय प्रशासन की मदद से करीब शाम पांच बजे तीनों बच्चों में शवो को सीवरेज भरे गड्ढे से बाहर निकाला गया. मंडापुरा ग्राम पंचायत के के भील बस्ती में कुछ घरों के सीवरेज निकासी के लिए लाइन डाली हुई है जो आगे जाकर खत्म हो जाती है. ऐसे में सीवरेज का दूषित पानी वहां के खाली भूखंडों में फैल गया, जिसके चलते पास ही में रहने वाले एक सख्स ने दूषित पानी के फैलाव को रोकने के लिए भूखंड में 6 से 7 फिट का गड्ढा खोद दिया था. उसी गड्ढे में आज तीनों मासूमों के डूबने से मौत हो गई.

बता दें कि रिफाइनरी के चलते आबादी व आवासीय मकानों की संख्या तेजी से बढ़ी, लेकिन सीवरेज निकासी को लेकर कोई योजना नहीं बनी. ऐसे में गांव में इस तरह के गड्ढे कई जगह बने हुए हैं. घटना को लेकर अब प्रशासन द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. खाली भूखंड में गड्ढा खोदने वाले सख्श को भी हिरासत में लिया गया है. उपखंड अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि भूखंड किसका है, उसका पता लगाया जा रहा है और किसकी अनुमति से इतना गहरा गड्ढा खोदा गया, उसकी भी जांच की जा रही है. मामले में जिसकी भी लापरवाही सामने आएगी. उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल शवों को मोर्चरी में रखवाया गया है. 

यह भी पढे़ं- जैसलमेर में युवक की बेरहमी से हत्या, घर जाते समय रास्ते से किडनैप कर ले गए थे बदमाश