माउंट आबू में 'बैंकॉक' विवाद, बीजेपी की गीता अग्रवाल के वायरल बयान से मचा सियासी हड़कंप

बीजेपी नेत्री के बयान का वीडियो वायरल होने के बाद अब सबकी नजर सरकार और प्रशासन के अगले कदम पर है. सबसे बड़ा सवाल ये है कि अब क्या इस मामले की गहन जांच होगी? या यह मुद्दा भी राजनीतिक शोर में दब जाएगा?

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Rajasthan Politics: राजस्थान के सिरोही जिले में माउंट आबू की शांत वादियों में उस समय हंगामा मच गया जब भाजपा जिला मंत्री गीता अग्रवाल ने एक सार्वजनिक मंच से दावा किया कि 'माउंट आबू बैंकाक बनता जा रहा है.' उनके इस बयान का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

गीता ने नाबालिगों के देह व्यापार की ओर इशारा करते हुए स्थानीय प्रशासन पर गंभीर सवाल उठाए. यह बयान उस कार्यक्रम में आया जिसमें राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया राहटकर भी मौजूद थीं.

Advertisement

राजनीति में उबाल, प्रशासन पर सवाल

गीता अग्रवाल के इस बयान ने न केवल राजनीतिक हलकों में हलचल मचा दी बल्कि माउंट आबू की पर्यटन नगरी की छवि पर भी सवाल उठाए. पूर्व विधायक संयम लोढ़ा ने X पर मुख्यमंत्री से पूछा कि डेढ़ साल से माउंट आबू विकास समिति की बैठक क्यों नहीं हुई? उन्होंने आशंका जताई कि क्या यह हिल स्टेशन अपराध की चपेट में आ रहा है.

क्या है सच, क्या होगी कार्रवाई?

बीजेपी नेता गीता अग्रवाल के इस वायरल बयान ने कई सवाल खड़े किए हैं. सबसे बड़ा सवाल है कि क्या माउंट आबू में वाकई संगठित अपराध और देह व्यापार जैसी गतिविधियां चल रही हैं? अगर ऐसा है तो प्रशासन अब तक चुप क्यों रहा? पर्यटकों के बीच मशहूर इस शहर की सुरक्षा और नैतिकता पर भी यह सवाल उठने लगा है.

साकेत गोयल की रिपोर्ट, NDTV राजस्थान के लिए

ये भी पढ़ें- विमान क्रैश वाली जगह पहुंचे शहीद पायलट के परिजन, बेटे की वर्दी का टुकड़ा देख पिता हुए भावुक

अजमेर में पहले वैन ने स्कूटी-बाइक सवार को मारी टक्कर, फिर 50 फीट ऊंचे पुल से कूदा ड्राइवर; अस्पताल में मौत

Advertisement


Rajasthan.NDTV.in पर राजस्थान की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार, लाइफ़स्टाइल टिप्स हों, या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें, सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.