Rajasthan: बांसवाड़ा में दो ज्वेलर्स से मांगी 1.40 करोड़ की फिरौती, सरकारी शिक्षक निकला मास्टरमाइंड

Rajasthan News: राजस्थान के बांसवाड़ा में दो सर्राफा व्यापारियों को धमकी भरी चिट्ठी भेजकर करोड़ों की फिरौती मांगने का मामला सामने आया है. एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
प्रतीकात्म तस्वीर
Meta (AI)

Banswara News: राजस्थान के जिले बांसवाड़ा में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. यहा दो बड़े ज्वेलर्स (सर्राफा व्यापारियों) को जान से मारने की धमकी देकर कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. धमकी मिलने के बाद व्यापारियों ने तेजी दिखाते हुए पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई. जिसके बाद एसपी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की. 

तकनीक और मुखबिरों की सहायता से आरोपी को किया गिरफ्तार

एसपी सुधीर जोशी के निर्देशन में मामले की जांच शुरू होने के बाद तुरंत विशेष टीमों का गठन किया. जांच का जिम्मा प्रशिक्षु डीवाईएसपी सुहासी जैन और राजतालाब थाना पुलिस को सौंपा गया. पुलिस ने तकनीक और मुखबिरों की सहायता से आरोपी के खिलाफ जाल बिछाकर उसे अपनी गिरफ्त में लेकर मामले की पूछताछ की जा रही है.

Advertisement

चिट्ठी के माध्यम से दी थी रंगदारी की धमकी

एसपी सुधीर जोशी ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि केस में कुशलगढ़ क्षेत्र के एक सरकारी शिक्षक को गिरफ्तार किया है, जिसपर  चिट्ठी के माध्यम से दोनों व्यापारियों को से कुल 1 करोड़ 40 लाख रुपये की फिरौती गई थी. जिसमें एक से 90 लाख और दूसरे से 50 लाख मांगे थे. जिसके नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी. 

दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए दी जाएगी पूरी जानकारी

इसके अलावा एसपी ने बताया कि मामले को लेकर आगे की जानकारी  दोपहर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगा. फिलहाल पुलिस यह भी जांच कर रही है कि क्या इस साजिश में कोई और गैंग शामिल है या आरोपी ने अकेले ही इस योजना को अंजाम दिया था या फिर केवल महज एक मसकरी के लिए की थी. 

यह भी पढ़ें; Rajasthan Weather Update: आज से फिर आंधी, बारिश और ओलों की चेतावनी; जानिए कैसा रहेगा अगले 3 दिन मौस