Banswara: तलवाड़ा हवाई पट्टी के पास दर्दनाक सड़क हादसा, निर्माणाधीन पुल से गिरी बाइक, युवक के सीने के आर- पार हुआ सरिया

Rajasthan News: बांसवाड़ा जिले के तलवाड़ा हवाई पट्टी के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है. यहां एक अनियंत्रित बाइक निर्माणाधीन पुल से नीचे गिर गई, जिससे एक युवक के शरीर के आर-पार लोहे का सरिया घुस गया

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Banswara Road Accident
Meta (AI)

Banswara Road Accident: राजस्थान के बांसवाड़ा जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा घटित हुआ है. यह घटना सदर थाना क्षेत्र स्थित तलवाड़ा हवाई पट्टी के पास कल( गुरुवार) देर रात हुआ.जहां  निर्माणाधीन पुल से एक बाइक गिरने से दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, इनमें से एक के सीने के सरिया आर पार हो गया था. उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. 

निर्माणाधीन पुल से अचानक गिरी बाइक

जानकारी के अनुसार, हादसा गुरुवार-शुक्रवार मध्य रात्रि में हुआ. बाइक सवार दोनों युवक निर्माणाधीन पुल से जा रहे थे अचानक संतुलन खो देने से दोनों बाइक सहित पुल से नीचे गिर गए. हादसा इतना भीषण था कि एक युवक के शरीर में सरिया आर-पार हो गया, जबकि दूसरे युवक के सिर में गंभीर चोट आई.

Advertisement

परिजनों को दी हादसे की सूचना

मामले को लेकर सदर थाना पुलिस के एएसआई दशरथ सिंह ने  जानकारी देते हुए बताया कि मृतकों की पहचान राहुल और हरीश के रूप में हुई है. घटना की सूचना परिजनों को दे दी गई है . सूचना मिलते ही उनका रो- रोकर बुरा हाल हो गया. जानकारी देते हुए एएसआई  ने आगे बताया कि दोनों शवों को एमजी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है.

नोतरा कार्यक्रम से घर लौटते हुआ हादसा

वही पुलिस ने बताया कि शुरूआती जात में परिजनों से पूछताछ में सामने आया कि दोनों युवक राहुल और हरीश  अपने रिश्तेदार के यहां नोतरा कार्यक्रम में शामिल होने गए थे, वही से से वापस घर लौटते समय रास्ते में निर्माणाधीन पुल से उनकी बाइक गिर गई, जिससे यह हादसा हो गया.

मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया शव

फिलहाल पुलिस ने बताया कि दोनों युवकों के शवों को मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया गया है. जहां परिजनों के आने के बाद शवों को उन्हें सौंप दिया जाएगा. साथ ही   सदर थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है.

यह भी पढ़ें; सावधान! जयपुर में प्रसाद खिलाकर लोगों को हिप्नोटाइज कर रहे ठग, एक दिन में 2 महिलाओं के गहने और सामान लूट 

Advertisement
Topics mentioned in this article