Holi 2026: बांसवाड़ा में म‍िठाई की दुकान में रखे लड्डू में निकले कीड़े, खाद्य विभाग से श‍िकायत

ग्राहक म‍िठाई की दुकान पर लड्डू खरीदने गया तो देखा ड्राईफ्रूट से बने लड्डू में कीड़ा चल रहा था. ग्राहक ने रेंगते हुए कीड़े का वीड‍ियो बना ल‍िया. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ड्राईफ्रूट से बने लड्डू में कीड़े रेंगते नजर आया.

होली का त्योहार आते ही शहर की मिठाई की दुकानों पर रंग, स्वाद और भरोसे की मिठास सज जाती है, लेकिन बांसवाड़ा में एक नामी म‍िठाई की दुकान पर कीड़े पड़े लड्डू बिक रहे थे. ग्राहक ने वीड‍ियो बनाकर उसे एक्‍सपोज कर द‍िया. उसने की इसकी श‍िकायत भी खाद्य सुरक्षा व‍िभाग से की. खाद्य अधिकारी उम्मेदमल टेलर का इस बारे मे कहना है क‍ि शिकायत मिली है. सैंपल ले रहे हैं, और प्रतिष्ठान के गोदाम का भी निरीक्षण करने जाएंगे.

ड्राईफ्रूट के लड्डू खरीदने गए थे 

खांदू कॉलोनी निवासी शमशेर सिंह दाहोद रोड पुलिस लाइन के सामने स्थित दुकान से ड्राईफ्रूट के लड्डू खरीदने गए थे. ग्राहक ने जैसे ही लड्डू खाना शुरू किया, आधा लड्डू खाने के बाद बाकी हिस्से में कीड़े रेंगते दिखाई दिए. यह दृश्य देखकर उनके होश उड़ गए. संदेह होने पर उन्होंने ट्रे में रखा दूसरा लड्डू उठाकर तोड़ा तो उसमें भी कीड़ा घूमता नजर आया.

शिकायत पर दुकान से जाने को बोला  

ग्राहक ने जब दुकान पर मौजूद कर्मचारी को इसकी जानकारी दी तो जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय उसे टालते हुए ग्राहक को चलता कर दिया. घटना ने त्योहारों के दौरान मिठाई की गुणवत्ता और निगरानी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. 

त्योहार से पहले सेहत से खिलवाड़

त्योहारों के समय बासी या संक्रमित मिठाई सीधे लोगों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है. ऐसी मिठाइयों से फूड पॉइजनिंग, संक्रमण और गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इसके बावजूद यदि निरीक्षण केवल औपचारिकता बनकर रह जाए, तो आम जनता का भरोसा टूटना तय है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: पीएम मोदी के 'MMC' वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, बोले- 'जिनका आजादी में नाखून जितना योगदान नहीं, वो हमें न सिखाएं'