पत्नी ने घर जाने से किया इनकार तो थाने के बाहर युवक ने पी लिया जहर, 7 महीने से मायके में रह रही थी युवती

युवक के साथ जब पत्नी ने रहने से इनकार कर दिया तो मामला कहासुनी तक पहुंच गया. युवती थाने पहुंची तो पीछे-पीछे युवक भी पहुंच गया और वहां उसने जहर खा लिया.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
पुलिस के मुताबिक, युवक घर से ही जहरीली दवा लेकर आया था.

बांसवाड़ा के दानपुर कस्बे में पत्नी से विवाद के बाद युवक ने आत्महत्या की कोशिश की.  बताया जा रहा है कि युवक ने तनाव में आकर जहर पी लिया, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ गई. शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय में इलाज जारी है. फिलहाल युवक की हालत गंभीर बनी हुई है. जानकारी के अनुसार, छोटी सरवन निवासी पंकज पुत्र अमरू की पत्नी विवाद के चलते घर छोड़कर जा चुकी थी. करीब 7 महीने से युवती मायके दानपुर में रह रही थी. शनिवार (15 मार्च) को पंकज उसकी पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा, लेकिन लता ने उसके साथ जाने से इनकार कर दिया. इसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हो गई और पत्नी शिकायत करने दानपुर थाने पहुंच गई.

थाने के बाहर भी झगड़े पति-पत्नी

बताया जा रहा है कि पंकज भी पत्नी के पीछे-पीछे थाने पहुंच गया. थाना परिसर में भी दोनों के बीच काफी देर तक विवाद चलता रहा. इसी दौरान आवेश में आकर पंकज ने थाने के बाहर अपने पास रखी जहरीली दवा पी ली, जिससे उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई.

Advertisement

स्थानीय अस्पताल से किया गया रेफर

घटना के बाद एंबुलेंस की मदद से युवक को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया. वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बांसवाड़ा के महात्मा गांधी अस्पताल रेफर किया गया, जहां उपचार के बाद उसे वार्ड में भर्ती किया गया है.

घर से ही जहरीली दवा लेकर आया था युवक

इस मामले की पुष्टि दानपुर थानाधिकारी लक्ष्मीचंद ने की. उन्होंने बताया कि युवक घर से ही जहरीली दवा पीकर थाने आया था. फिलहाल अस्पताल में उसका उपचार चल रहा है और उसकी हालत स्थिर रही है.

यह भी पढ़ेंः JNVU में बवाल; कांग्रेस पर बरसे गजेंद्र सिंह शेखावत, राहुल गांधी और गहलोत से मांगा जवाब

Topics mentioned in this article